Advertisement

Advertisement banner
Entertainment & Lifestyleडांस इंडिया डांस 7 टीवी पर कब आने वाला ...
V

| Updated on June 5, 2019 | entertainment

डांस इंडिया डांस 7 टीवी पर कब आने वाला है?

1 Answers

@shyamakashyapa1923 | Posted on June 5, 2019

टीवी पर किसी भी रियलिटी शो क आते ही सभी दर्शक बहुत चौकन्नें हो जाते है और ख़ास तौर पर जब वह रियलिटी शो डांस इंडिया डांस हो  इस बार शो को ब्रॉडकास्ट हने में थोड़ा टाइम लगा पर शो ने पूरे ज़ोरो शोरो से नए बदलावों के साथ वापसी की है |

 

जी टीवी का डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस एक बार फिर लोगों के बीच अपने नए सीजन के साथ आ रहा है। आपको बता दें की इस बार का सीजन और भी खास है क्योंकि इस शो का हिस्सा एक्ट्रेस करीना कपूर बनने जा रही हैं।
 
डांस इंडिया डांस 7 का पहला एपिसोड 22 जून से जी टीवी पर दिखाया जाने वाला है। इस बार शो में जज के तौर पर करीना कपूर के अलावा कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और रैपर रफ्तार भी नजर आने वाले हैं। इस सीज़न में आपको डांस के साथ - साथ और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा |
 
 
 
 
डांस इंडिया डांस 7 का एक नया प्रोमो जी टीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें करीना कपूर की खूबसूरत अदाओं के साथ-साथ बॉस्को और रफ्तार का जबरदस्त अंदाज भी देखने को मिल रहा है। साथ ही प्रोमो के आखिर में इस बात की भी जिक्र किया गया है कि ये शो 22 जून से शनिवार और रविवार रात आठ बजे दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आने वाला है।
 
 
 
 
आपको बता दें की यह पहला शो होगा जहाँ पर करीना कपूर एक जज के तौर पर नजर आएगी और यह उनका छोटे परदे पर डेब्यू होगा | इस पूरे मामले पर करीना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया की शो के लिए 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगी क्योंकि वह अपने बेटे तैमूर को अपना टाइम देना चाहती हैं। उन्होंने अपनी बात में यह भी कहा कि वह हो सकें तो शो को 12 घंटे भी दे सकती हैं, लेकिन इससे ज्यादा नहीं।

 

0 Comments