S
Nov 6, 2023others

जुलाई के महीने में कहाँ घूमने जा सकते है?

11
3 Answers

अगर आप इस जुलाई घूमने का प्लान बना रहे है तो अपनी लिस्ट में इन जगहों को शामिल करना ना भूलें |


Article image
courtesy-Sweety High


- लोनावला –
मुंबई और पुणे के बीच स्थित ये स्थान एक प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट है, जहाँ हमेशा ही यात्री आते जाते रहते है | सहयाद्रि हिल्स के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है लोनावला, जहाँ आपको जुलाई के महीने में जाना चाहिए। आप इस जगह पर कोरिगाड फोर्ट, टाइगर लीप, लोहगदा, कार्ला और भजा गुफाओं के साथ-साथ लोनावला वैक्स म्यूजियम भी देख सकते हैं और यहाँ के खूबसूरत नज़ारों को आप जी भर के निहार भी सकते हैं।
Article image courtesy-Thrillophilia
- लद्दाख –
लद्दाख के ऊँचे-ऊँचे पहाड़ और झील के खूबसूरत नज़ारें इस मौसम में और भी ज्यादा मनमोहक दिखाई देते हैं, और यह किसी जन्नत से कम नहीं है । यहाँ चारों ओर फैली प्राकृतिक छटा देखकर आपका मन रोमांच से भर जाएगा। यहाँ आप जंगस्कर वैली, पांगोंग टासो लेक, खरदूंग-ला पास, स्पितुक गोम्पा और हेमिस नेशनल पार्क जैसे स्थान देख सकते हैं।
Article imagecourtesy-Thrillophilia


- कोडाइकनाल –
अगर जुलाई में आप दक्षिण भारत की तरफ रुख करना चाहते हैं तो आपको कोडाइकनाल घूमने का प्लान बनाना चाहिए। इस बेहद खूबसूरत जगह का मौसम बारिश के दिनों में बहुत सुहावना हो जाता है, यह एक शांत स्वाभाव और खूबसूरत जगहों में से एक है। यहाँ पर आप जंगल, झरने और झील का मज़ा एक साथ उठा सकते हैं और इस जगह की खूबसूरती में आसानी से खो सकते हैं।

Article imagecourtesy-Tour My India

- पचमढ़ी –
आपको बता दें जुलाई यानी बारिश के दिनों में पचमढ़ी घूमना एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि मध्यप्रदेश का ये हिल स्टेशन अपनी हरियाली और प्राकृतिक नज़ारों के कारण पर्यटकों की पसंद बना रहता है। यहाँ देखने के लिए बहुत से दर्शनीय स्थल हैं जैसे रजत प्रपात, बी फॉल, पांडव की गुफाएं, बड़ा महादेव, गुप्त महादेव, चौरागढ़ और अप्सरा झरना। इतने सारे दर्शनीय स्थलों को देखने और मौसम का पूरा मजा लेने के लिए आपको पचमढ़ी जाना चाहिए इसलिए अपनी लिस्ट में इस जगह को जरूर शामिल करें।

5
avatar
Jul 12, 2022

यदि आप जुलाई के महीने में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो मैं आपको कुछ हिल स्टेशनो के नाम बताऊंगी जहां पर आप घूमने एक बार अवश्य जाएं।

पहला स्थान है सिक्किम यदि आप सिक्किम घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां घूमने जाने के लिए जुलाई के महीने के अलावा और कोई सा भी महीना अच्छा नहीं है इसलिए सिक्किम घूमने जाने के लिए जुलाई का महीना ही चुने। सिक्किम उत्तर पूर्व के सभी 7 राज्यों में से सबसे फेमस जगह है। यहां पर हर रोज लाखों लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा आप शिमला,मेघालय, अल्मोड़ा, लैंसडाउन जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।Article image

5
avatar
Nov 4, 2023

चलिए आज हम आपको एक बहुत ही अच्छा जवाब बताते हैं की जुलाई के महीने में आप कहां घूमने जा सकते हैं, जैसा कि आप सभी जानते हैं हमारे भारत देश में ऐसी कई जगह है जहां हर महीने घूमने जा सकते हैं और सुंदर जगह हैं। हमारा भारत देश एक ऐसा देश है जहां हर प्रकार की जगह घूमने के लिए मिल सकते हैं।

लद्दाख :- लद्दाख घूमने हर व्यक्ति का सपना होता है। यहां की हवाओं में न जाने कौन सी बात है कि लोगों को अपना बना लेती है।यहां की हवाएं प्राकृतिक दृश्य और मनोरम स्थान बहुत अद्भुत है। जो हर किसी को अपनी और आकर्षित कर लेता है।यहां ट्रैकिंग करना किसी जन्नत की सैर से कम नहीं है,यहां पर काफी युवा बाइक से आते हैं, इसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल होते हैं,यह स्थान जितना ही सुंदर दिखता है उतना ही लड़कियों के लिए सेफ माना जाता है।

Letsdiskuss

4