Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Aug 2, 2019news-current-topics

cafe coffee day के मालिक कहाँ गायब है ?

1 Answers
0

K
@kandarpdave1975Aug 2, 2019

बिज़नेस वर्ल्ड का एक जाना माना नाम वी जी सिद्धार्थ इस बार अपने बिज़नेस मॉडल की जगह खुद गायब होने की वजह से सुर्ख़ियों में है। cafe Coffee day एक ऐसा नाम है जिसे शायद ही कोई ना जानता हो। इस कंपनी के चेरमैन और फाउंडर वी जी सिद्धार्थ सोमवार सुबह अपने घर से हासन जा रहे है ऐसा बोलकर गाड़ी में निकले पर उन्होंने मैंगलोर की और यात्रा की। रास्ते में नेत्रावती नदी के तट पर उन्होंने चालक को गाडी रोकने को बोला और किसी से फोन पर बात करते करते नदी के किनारे टहलना शुरू किया। करीब एक घंटे तक उनके वापिस ना आने की वजह से चालक ने उन्हें फोन किया तो फोन बंध आ रहा था जिसकी सूचना उसने घरवालों को दी।

Article image सौजन्य: बिज़नेस टुडे

इस वक्त यह पुष्टि हो चुकी है की वी जी सिद्धार्थ अब नहीं रहे क्यूंकि उनका शव नदी में से मछुआरों को मिल चुका है और उनके मौत की पुष्टि भी हो चुकी है। ऐसा कहा जाता है की बिज़नेस में नुकसान होने से सिद्धार्थ काफी डिप्रेशन में थे और इसीलिए उन्होंने शायद आत्महत्या की है हालांकि आत्महत्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सिद्धार्थ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा के दामाद है।


0
0