Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Feb 1, 2019entertainment

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म कहां-कहां रिलीज़ होने वाली है ?

1 Answers
1

P
@poojamishra3572Feb 1, 2019

बॉलीवुड सुपर स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा ही खुद को बुलंदियों तक पहुंचाया हैं, इसलिए उनका जलवा सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं बल्कि हॉलीवुड में भी प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपना परचम बुलंद कर रखा हैं| ‘बेवॉच’ और ‘अ किड लाइक जेक’ के बाद प्रियंका चोपड़ा की तीसरी हॉलीवुड फिल्म Isn't It Romantic रिलीज होने के लिए तैयार हैं|


Article image (courtesy - sareeo)

आपको बता दे की प्रियंका चोपड़ा की तीसरी नयी हॉलीवुड फिल्म Isn't It Romantic को अमेरिका में 13 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा, और उससे भी ज्यादा खुशखबरी की बात यह हैं की अब इस हॉलीवुड फिल्म को अमेरिका के साथ साथ भारत में भी रिलीज़ किया जाएगा, इस फिल्म को भारत में 28 फरवरी को रिलीज़ किया जायेगा, लेकिन यह फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' इंडिया में केवल स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होने वाली हैं|


Article image (courtesy - zeenews)


इतना ही नहीं टीवी शो क्वांटिको से पहली बार में हीहॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ने अपना जादू कायम कर लिया था, और उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 2017 में बेवॉच के नाम से आयी थी और ठीक अगले साल बाद 2018 में उनकी दूसरी हॉलीवुड फिल्म 'अ किड लाइक जेक' रिलीज हुई थी और आपको बता दे की खबरों के अनुसार अब प्रियंका चोपड़ा ओशो पर फिल्म बनाने जा रही हैं, जिसमें अंदाज़न वह मां आनंद शीला का किरदार निभाती हुई नज़र आ सकती हैं|




0
0