A
Updated on Sep 7, 2019entertainment

किन एक्ट्रेस को कुछ नहीं आता लेकिन बॉलीवुड में है टॉप का नाम ?

React
1 Answers

K
Answered on Sep 7, 2019

बॉलीवुड की ग्लैमर एक्ट्रेसेस को कौन नहीं जानता, और हर लड़की इनकी तरह कामयाबी की ऊंचाइयों को चूमना चाहती है। एक्ट्रेस की खूबसूरती और उनकी रोमाचंक एक्टिंग से फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के करोड़ो फैंस हैं। बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस लाइम-लाइट में इतना खो गयी हैं कि इन्हें अपनी पढ़ाई का भी ध्यान नहीं रहा।



Article image courtesy-Mango Bollywood


इसलिए आज हम आपको बॉलीवुड की उन अदाकारों के बारें में बताएँगे जिन्होनें पढाई छोड़ कर अभिनय को अपना करियर बना लिया |



Article image courtesy-Times of India


- दीपिका पादुकोण -
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस हैं। लेकिन दीपिका भी सिर्फ 12 वीं पास हैं। और उन्होंने आगे की पढ़ाई करने के लिए बैंगलुरु में भी एडमिशन भी लिया लेकिन फिर मॉडलिंग के चलते वो आगे की पढ़ाई नहीं कर सकी।

- करिश्मा कपूर -
करिश्मा कपूर दिखने में जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही कपूर खानदान की लाडली भी हैं। करिश्मा ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया हैं। लेकिन वो पढ़ाई में अपना ध्यान नहीं लगा पाई, और बहुत कम लोग स बात को जानते है की वह कितना पढ़ी है |

Article imagecourtesy-indianexpress.com

- ऐश्वर्या रॉय बच्चन -
दुनिया की खूबसूरत ऐश्वर्या रॉय बच्चन 12 वीं पास हैं| हालाकिं ऐश्वर्या आर्किटेक की पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन फिल्मों और मॉडलिंग के चलते उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी |

Article imagecourtesy-defimedia.info

- करीना कपूर -
करीना कपूर पढ़ाई के चलते लॉ करना चाहती थी, लेकिन फिल्मों में आने के कारण वो अपना सपना पूरा नहीं पाई। करीना कपूर ने कामर्स में एडमिशन लिया था, लेकिन एक्टिंग के चलते वो इसे पूरा नहीं कर पायी थी, और अभिनय के कारणवश उन्होनें भी अपनी पढाई बीच में ही पढाई छोड़ दी थी।
Article imagecourtesy-indiatvnews.com

- प्रियंका चोपड़ा -
देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं। लेकिन अपनी पढ़ाई में वो शायद उतना नाम नहीं कमा पाई। प्रियंंका सिर्फ 12 वी पास से संतुष्ट हैं। वो आगे पढ़ना चाहती थी लेकिन फिल्मों में आने की वजह से उन्होनें भी पढाई छोड़ दी |


React