A
Mar 20, 2026food-cooking

मनुष्य ने सबसे पहले किस जानवर का दूध पिया था?

36
2 Answers

A
Dec 12, 2023

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि दूध पीना हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। क्योंकि दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मनुष्य ने सबसे पहले दूध किस जानवर का दूध पीना शुरू किया है। शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

कहा जाता है की सबसे पहले लोगों ने गाय का दूध पीना शुरू किया था। और फिर धीरे-धीरे भेड़,बकरी और भैंस का दूध पीना शुरू कर दिया गया। लेकिन आपके सवाल के अनुसार सही उत्तर है मनुष्य ने सबसे पहले गाय का दूध पीना शुरू किया था। पहले तो मनुष्य जानवरों का दूध केवल पीने के लिए इस्तेमाल करते थे। लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता गया मनुष्य ने जानवरों के दूध को पीने के साथ-साथ इसे बहुत सी चीजे भी बनाने लगे जैसे कि घी, बटर, आदि चीज।

और एक रिसर्च के द्वारा यह भी पता लगाया गया है कि दूध पीने की आदत सबसे पहले पश्चिमी देश के लोगों को लगी थी, और फिर इसके बाद मध्य यूरोप तक आने में तकरीबन 2000 साल लगे। यानी कि हम कह सकते हैं कि जानवरों को सबसे पहले पश्चिमी देश के लोगों ने पालना शुरू किया था। लेकिन जैसे-जैसे समय बदल गया, उसी के अनुसार अमेरिका,यूरोप और भारत के लोग दूध का सेवन करने लगे। लेकिन जब शुरुआत में यूरोप के लोगों ने दूध का सेवन किया तो उन्हें अपच और गैस की समस्या होने लगी, लेकिन धीरे-धीरे इंसान की क्रमागत उन्नति के साथ-साथ कुछ लोगों में लैक्टोज पचाने वाले एंजाइम को जीवित रखने की क्षमता विकसित कर ली और फिर वह बिना तकलीफ के पशुओं का दूध सेवन करने लगे। और तब से लेकर अब तक लोग दूध का सेवन लगातार करते आ रहे हैं।

Letsdiskuss

17
N
Mar 19, 2026

यह प्रश्न इतिहास और मानव जीवन के शुरुआती विकास से जुड़ा है, इसलिए इसका उत्तर अनुमान और शोध पर आधारित माना जाता है।

माना जाता है कि मनुष्य ने सबसे पहले Goat (बकरी) का दूध पिया था। इसका कारण यह है कि बकरी को सबसे पहले पालतू बनाए जाने वाले जानवरों में गिना जाता है और इसे पालना आसान था।

प्राचीन समय में लोग अपने भोजन और जरूरतों के लिए पालतू जानवरों पर निर्भर रहते थे, इसलिए बकरी का दूध जल्दी उपयोग में आया। बाद में गाय, भैंस और अन्य जानवरों का दूध भी इस्तेमाल होने लगा।

बकरी का दूध पचाने में आसान और पोषक माना जाता है, इसलिए इसका उपयोग लंबे समय से होता आ रहा है। शुरुआती मानव ने बकरी के दूध का उपयोग सबसे पहले किया माना जाता है, लेकिन यह पूरी तरह निश्चित नहीं है।

React