Dec 15, 2023astrology

कुछ चमत्कारी मंदिर कौन से हैं ?

20
7 Answers

avatar
Feb 11, 2019

हमारादेश किसी चमत्कारी देश से कम नहीं | भगवान पर विश्वास की बात हो या काले जादू का असर सब कुछ भारत देश में ही देखने को मिलता है | आज आपको कुछ चमत्कारी मंदिर के बारें में बताते हैं, जिसके चमत्कार को विज्ञान भी नकार नहीं सकता |


गड़ियाघाट वाली माता :-
गड़ियाघाट वाली माँ का मंदिर भारत में किसी चमत्कारी मंदिर से कम नहीं है | ऐसे चमत्कारी मंदिरों से ही भक्तों की आस्था बढ़ जाती है | इस मंदिर की खास बात यह है कि कई समय से यहाँ पर तेल या घी से नहीं बल्कि पानी से भगवान की ज्योति जल रही है | यह मंदिर मध्य प्रदेश में नलखेड़ा से 15 किमी दूर गांव गाड़िया गाँव में स्थित है |
यह मंदिर बरसात के समय पूरा पानी में डूब जाता है, जिसके कारण इसकी ज्योति को बुझा दिया जाता है और उसके बाद जैसे ही बरसात ख़त्म होती है तो इस ज्योति को वापस जला दिया जाता है |

Article image (Courtesy : www.ajabgjab.com)

धारी माता :-
माना जाता है, पूरी धरती में अगर कहीं देव भूमि है तो वो उत्तराखंड है | उत्तराखंड में बहुत से प्रसिद्द मंदिर है परन्तु यहाँ धारी देवी का मंदिर है जो इस राज्य की रक्षा करता है | धारी माता एक ऐसी माता है जो तीन रूप में अपने भक्तों को दिखाई देती है | सुबह के समय वह कन्या के रूप में दोपहर में युवा लड़की के रूप में और शाम को एक वृद्ध के रूप में दिखाई देती है | यह भी एक चमत्कारी मंदिर है जहाँ नव विवाहित जोड़े अक्सर अपने सफल जीवन की कामना के लिए जाते हैं |

Article image (Courtesy : Youngisthan. In )

अमृत कलश :-
इंडोनेशिया में एक ऐसा प्राचीन मंदिर हैं, जहाँ पर एक अमृत कलश है | यह मंदिर मुख्य जावा आइलैंड के बीचोंबीच है | इस मंदिर को कड़ी सुकुह भी कहा जाता है | इस मंदिर में रखे कलश की यह मान्यता है कि यह कलश समुद्र मंथन से समय निकला था | इस कलश में रखा हुआ पानी अभी तक सूखा नहीं है जो की हज़ारों साल से कलश में मौजूद है |

Article image

12
avatar
Jun 5, 2022

हम आपको आज यहां पर भारत के कुछ चमत्कारी मंदिरों से रूबरू कराएंगे जिनके चमत्कार को आज विज्ञान भी नकार नहीं सकता है। हमारे भारत देश में ऐसे कई मंदिर हैं जहां कई प्रकार के चमत्कार देखे जा सकते हैं इन चमत्कारों को देखने के लिए देश विदेश के लोग यहां पर आते हैं। यहां पर हम आपको कुछ मंदिरों के नाम बताते हैं जैसे कि तिरुपति बालाजी का मंदिर का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा भगवान वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी भगवान विष्णु के ही 1 अवतार हैं। तिरुपति बालाजी का मंदिर दुनिया में सबसे अमीर मंदिरों में से एक है।

दूसरे मंदिर का नाम आता है कामाख्या देवी का मंदिर यह शक्तिपीठों में से एक है इसे दुनिया का सबसे चमत्कारी मंदिर माना जाता है कहा जाता है कि यहां पर देवी पूरे साल में 5 दिनों के लिए राजस्वाल भी होती है।Article image

10
avatar
Oct 5, 2023

कुछ चमत्कारी मंदिर :-

Letsdiskuss

तिरुपति बालाजी मंदिर:- भगवान वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी भगवान विष्णु के अवतार में माने जाते हैं।पौराणिक कथाओं के अनुसार,एक बार भगवान बालाजी ने धन के देवता कुबेर से अपनी बेटी की शादी के लिए बड़ी रकम उधार ली थी। इस कर्ज को चुकाने के लिए श्रद्धालु इस मंदिर में धन,सोना आदि दान करते हैं।तिरुपति बालाजी का मंदिर दुनिया भर के सबसे अमीर मंदिर माना जाता है।

काशी विश्वनाथ मंदिर:- काशी में स्थित या ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के पसंदीदा स्थान में से एक माना जाता है।धार्मिक कथाओं के अनुसार, काशी भगवान शिव के त्रिशूल पर विराजमान है, माना जाता है कि इस मंदिर के दर्शन करने से गंगा नदी में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

केदारनाथ मंदिर- यह शिव मंदिर देश के चार धामों में से एक है. कहा जाता है कि पांडव, भगवान शिव से दिव्य आशीर्वाद लेने के लिए इस स्थान पर आए थे।

पुरी जगन्नाथ मंदिर-पुरी जगन्नाथ मंदिर चार धामों में से एक है. पुरी को भगवान विष्णु और उनके परिवार के घर के रूप में जाना जाता है. यह भारत के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है और इसकी वार्षिक रथ यात्रा काफी प्रसिद्ध है।

10
S
Oct 5, 2023

दोस्तों चलिए हम आपको बताते हैं,भारत की कुछ चमत्कारी मंदिर। हमारे भारत देश में ऐसी कई मंदिर है जिससे बहुत ज्यादा चमत्कार होता है। चलिए हम आपको बताते हैं, चलिए हम आपके यहां पर कुछ मंदिरों के नाम बताते हैं जैसे कि तिरुपति बालाजी का मंदिर तो आप सभी ने सुना ही होगा भगवान वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी भगवान विष्णु के ही एक अवतार है तिरुपति बालाजी का मंदिर दुनिया मे सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। दूसरी मंदिर का नाम आता है कामाख्या देवी का मंदिर, यहां शक्तिशाली में से एक है, इस दुनिया में सबसे ज्यादा चमत्कारी मंदिर माना जाता है यहां पर बहुत दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं।यह मंदिर देखने में अत्यंत सुंदर है। अगला मंदिर केदारनाथ का मंदिर यह शिव मंदिर देश के चार धामो में से एक है या कहा जाता है कि पांडव भगवान शिव से दिव्य आशीर्वाद लेने के लिए इस स्थान पर आए थे। अगला मंदिर धारी माता माना जाता है,की पूरीधरती में अगर कहीं देवभूमि है तो वे उत्तराखंड में है। उत्तराखंड में बहुत से प्रसिद्ध मंदिर है परंतु यहां धारी देवी का मंदिर है जो इस राज्य की रक्षा करता धारी देवी एक ऐसी माता है जो तीनों रूप में अपने भक्तों को दर्शन देती है। यह मंदिर बहुत ज्यादा ही प्रसिद्ध है यहां भी बहुत सारे लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं।Article image

10
V
Oct 6, 2023


दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आपको कुछ चमत्कारी मंदिरों के बारे में बताएंगे-

करणी माता मंदिर - यह मंदिर राजस्थान के बीकानेर में स्थित है यह एक रहस्यमय और चमत्कारी मंदिर है। इस मंदिर में 25000 काले चूहे रहते हैं, आप अपने घरों में चूहे का झूठा खाने के बजाय फेंक देते हैं लेकिन इस मंदिर में प्रसाद के रूप में चूहों का झूठा ही दिया जाता है। खास बात तो यह है कि चूहों के झूठे प्रसाद को खाकर आज तक कोई बीमार नहीं पड़ा है।हर साल लाखों की तादाद में यहां श्रद्धालु आते है।

ज्वाला देवी मंदिर - यह मंदिर हिमाचल की कँगड़ा घाटी के दक्षिण में है इस मंदिर की गिनती माता सती के 51 पीठों में की जाती है ऐसा कहा जाता है कि इस जगह माता की जीव गिरी थी। हजारों वर्षों से स्थिति इस मंदिर में अग्नि की एक लोह निकलती है। अग्नि की यह को 9 रंग की होती है जो हर एक देवियों को समर्पित है।

कन्याकुमारी मंदिर - कन्याकुमारी भारत का सबसे निचला हिस्सा माना जाता है और समुद्र के किनारे कन्याकुमारी देवी का मंदिर है इस मंदिर में माता पार्वती के कुमारी रूप की पूजा की जाती है। यह भारत का ऐसा एक मंदिर है जहां पुरुषों को मंदिर में प्रवेश करने से पहले कमर के ऊपर के कपड़े उतरना पड़ता है ।

Letsdiskuss

8
A
Oct 7, 2023

आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे चमत्कारी मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।जो पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती और चमत्कार की वजह से जाने जाते हैं तो चलिए बिना देरी किए उनके बारे में जानते हैं।

आईए जानते हैं तिरुपति बालाजी मंदिर के बारे में:- भगवान वेंकटेश्वर के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा जिन्हें भगवान विष्णु जी का अवतार माना जाता है। एक बार भगवान बालाजी ने अपनी बेटी के शादी के लिए धन की देवता से धन उधार लिया था तब से इस धन को चुकाने के लिए, यहां पर श्रद्धालु आते हैं और सोना,चांदी आदि का दान करके जाते हैं. तिरुपति बालाजी के मंदिर को दुनिया का सबसे खूबसूरत और चमत्कारी मंदिरों में से एक माना जाता है।इसके अलावा ऐसे और बहुत से मंदिर है जैसे कि कामाख्या देवी का मंदिर, काशी विश्वनाथ जी का मंदिर आदि।

Letsdiskuss

8
avatar
Dec 14, 2023

नमस्कार दोस्तों चलिए आज हम आपको कुछ चमत्कारी मंदिरों के बारे में बताते हैं।

अंबा माता मंदिर:- गुजरात के जूनागढ़ शहर में मौजूद अंबा माता मंदिर देवी दुर्गा के 51 शक्ति पीठो में से एक है। एक पहाड़ पर निर्मित इस मंदिर में दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। कहा जाता है कि गुजरात के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोग यहां नवविवाहित जोड़े माता नहीं टेकते हैं। हमेशा दुखी ही रहते हैं इसलिए यहां शादी के बाद हर जोड़ा देवी दुर्गा जी के आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं।

कन्याकुमारी मंदिर:- कन्याकुमारी भारत का सबसे निचला हिस्सा माना जाता है और समुद्र के किनारे कन्याकुमारी देवी का मंदिर है इस मंदिर में माता पार्वती के कुमारी रूप की पूजा की जाती है। यह भारत का ऐसा एक मंदिर है जहां पुरुषों को मंदिर में करने से पहले कमर के ऊपर के कपड़े उतरना पड़ता है।

पुरी जगन्नाथमंदिर:- पूरी जगन्नाथ मंदिर चारों धाम में से एक माना जाता है, पूरी को भगवान विष्णु और उनके परिवार के घर के रूप में जाना जाता है। यह भारत के सबसे पवित्र स्थान में से एक है और इसकी वार्षिक रथ यात्रा भी काफी अच्छी रहती है।

महाकालेश्वर मंदिर:- उत्तराखंड में मौजूद केदारनाथ मंदिर के बाद भगवान शिव को सबसे पवित्र और सबसे चमत्कारी मंदिर माना जाता है।महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन शहर के मौजूद दिए मंदिर भारत में 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। मान्यता के अनुसार जब भी भगवान शिव की आरती होती है, तो इस आरती में मुर्दे की भस्म से उनका श्रृंगार किया जाता है। कहा जाता है कि अगर भक्त सच्चे मन से यहां शिव की भक्ति में मग्न हो जाते हैं,उनकी मनोकामना यकीनन पूरी हो जाती है। इस मंदिर को तंत्र-मंत्र के मामले में भी चमत्कारी मंदिर माना जाता है।

Letsdiskuss

9