S
Oct 16, 2023others

महाराष्ट्र के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल कौन से हैं ?

6
6 Answers

R
Apr 15, 2019

महाराष्ट्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है जो दर्शकों के लिए हमेशा ही आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र बना रहता है और महाराष्ट्र की राजधानीमुंबई में फिल्म नगरी होने के कारण यह शहर किसी न किसी वजह से चर्चां में बना ही रहता है | महाराष्ट्र का मौसम ना ख़ासा गर्म होता है ना ख़ासा ठंडा होता है यह भी एक वजह है की लोग मुंबई बजाना पसंद करते है |


Article image (Courtesy-Culture Trip)


आज आपको भी महाराष्ट्र के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारें में बतातें है -


Article image (courtesy-tripadvisor)

1- नासिक -
महाराष्ट्र के उत्तर-पश्चिम में स्थित नासिक धार्मिक चीज़ों के लिए प्रशिद्ध है और विश्व प्रसिद्द कुम्भ मेला भी यही आयोजित किया जाता है और आपको यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर भी घूमने को मिलेगा |

Article image (courtesy-youtube)

2- पुणे –
पुणे में आपको शनिवारवाड़ा महल देखने को मिल सकता है जिसे बाजीराव प्रथम ने बनवाया था और यह स्थान पेशवा का निवास स्थान हुआ करता था। इसके अलावा यहाँ का आगाखान महल भी देखने लायक है जिसका निर्माण 1892 में इमाम सुल्तान मोहम्मद शाह आगाखान ने करवाया था।
Article image (courtesy-Observer Research Foundation)

3- मुंबई -
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को तो कौन नहीं जानता है , सपनो की इस दुनिया को देखने का मौका शायद ही कोई छोड़ता होगा | मुंबई में आप गेटवे आफॅ इंडिया, हाजी अली, जूहू बीच, जोगेश्‍वरी गुफा, हैंगिंग गार्डन, सिद्धिविनायक मंदिर, मरीन ड्राइव आदि जगहों पर घूम सकते है और इन जगहों का लुफ्त उठा सकते है |
Article image (courtesy-Thrillophilia)

4- रत्‍नागिरी -
रत्‍नागिरी बाल गंगाधर तिलक का जन्‍मस्‍थान है , और थीवा महल और रत्‍नागिरी किला यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थल हैं। इसके अलावा यहां बहुत लंबा समुद्र तट है और कई बंदरगाह हैं। इतना ही बल्कि रत्नागिरी आम भी पूरे भारत में बहुत मशहूर है |

Article image (courtesy-trawell)

5- शिर्डी -
महाराष्ट्र का शिर्डी शहर भी विश्वविख्यात प्रशिद्ध जगहों में से एक है क्योंकि यहाँ पर श्री सांई बाबा की समाधि पर बना शिर्डी सांई मंदिर है जहाँ पर देश विदेश से लोग आते हैं।


4
V
Dec 12, 2022

दोस्तों आज इस पोस्ट में महाराष्ट्र के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल कौन से हैं आपको बताएंगे महाराष्ट्र तीसरा सबसे बड़ा राज्य माना जाता है । जिसको ’गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है महाराष्ट्र मध्य प्रदेश के बगल में स्थित है महाराष्ट्र में कई प्राचीन महल गुफा और मंदिर है यहां कई प्राकृतिक पर्यटन स्थल भी है -
• अजंता और एलोरा की गुफाएं।
• पंचगनी।
• लवासा।
• शिर्डी।
• कोलाड।
• भंडारदरा।
• राजमाची।
• लोनावाला।
• अलीबाग।
• खंडाला।
• नासिक ।
•औरंगाबाद।
• गणपति पुले।
• मायेरान।
• रायगढ़।

Article image

3
avatar
Dec 12, 2022
  • आइए जानते हैं कि भारत महाराष्ट्र में ऐसी कौन कौन सी जगह है जहां व्यक्ति घूमने जा सकता है।
  • महाराष्ट्र में अमरावती घूमना लोगों को बहुत ही पसंद आता है। क्योंकि अमरावती राजा इंद्र का शहर कहा जाता है। जो महाराष्ट्र के उत्तर पूर्व दिशा में स्थित है।
  • नासिक एक धार्मिक स्थल है जहां पर 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए जा सकते हैं। इसे नासहिक के नाम से भी पुकारा जाता है।
  • मुंबई को तो सभी लोग बहुत ही पसंद करते है। जहां पर घूमने के अनेक स्थान है। जैसे - हाजी अली, गेटवे ऑफ इंडिया मरीन ड्राइव आदि।Article image
4
avatar
Dec 14, 2022

महाराष्ट्र का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा और सुना भी क्यों ना होगा क्योंकि महाराष्ट्र हमारे मुंबई की राजधानी है इसके अलावा महाराष्ट्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है मुंबई को फिल्मों की दुनिया के नाम से भी जाना जाता है इसलिए एक बार आपको महाराष्ट्र घूमने अवश्य जाना चाहिए आज मैं आपको यहां पर महाराष्ट्र के कुछ प्रमुख स्थलों के नाम बताना चाहती हूं जहां पर आपको एक बार घूमने अवश्य जाना चाहिए। जैसे कि

पुणे

शिर्डी

रत्नागिरी

मुंबई

नासिक

अमरावती

लोनावाला

औरंगाबाद

दौलताबाद

महाबलेश्वर

इस प्रकार मैंने आपको महाराष्ट्र के प्रमुख स्थलों के नाम ऊपर बता दिए हैं।Article image

3
avatar
Oct 9, 2023

महाराष्ट्र भारत का एक ऐसा राज्य है,जो अपने कई पर्यटन स्थल जैसे प्राचीन किलो, महेलों, गुफाओं मंदिर और प्राकृतिक स्थलों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। अगर आप महाराष्ट्र राज्य की यात्रा करना चाहते हैं तो हम आपके यहां पर महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल के बारे में बताते हैं-

अजंता और एलोरा की गुफाएं भारत के महाराष्ट्र राज्य में औरंगाबाद शहर के पास स्थित है। जो भारत के सबसे प्राचीन रॉक -कट गुफाओं में से एक है। अजंता और एलोरा गुफाए महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा घूमने जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है।सुंदर मूर्तियों, चित्रों और भित्तिचित्रों के साथ सुसज्ज्ति अजंता और अलोरा की गुफाएँ बौद्ध, जैन और हिंदू स्मारकों का मेल है। अजंता और एलोरा की गुफाएँ यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूचि में शामिल किया गया है।

पुणे :- पुणे महाराष्ट्र का सबसे बड़ा दूसरा शहर है,और प्रमुख पर्यटन स्थल है। पुणे ऐसा शहर है जो यहां आने वाले पर्यटक अपने पर्यटन स्थलों से प्रसन्न कर देता है।उनको पूरी तरह रोमांचित कर देता है,पुणे शहर अपने ऐतिहासिक किलों, साफ समुद्र तटों, पिकनिक स्पॉट और झरनों की वजह से काफी लोकप्रिय है। अगर आप महाराष्ट्र घूमने के लिए जाते है तो एक बार पुणे सिटी का जरूर भ्रमण करें।

Letsdiskuss

3
avatar
Oct 14, 2023

महाराष्ट्र के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल-

माथेरान :- मुंबई से लगभग 108 किलोमीटर दूरी पर स्थित महाराष्ट्र की सबसे प्रमुख प्रसिद्ध और सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। जो समुद्र की सतह से 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सह्रदय पर्वत माला के गोद में बसा है। यह असाधारण स्थान अपने सुख जलवायु के लिए प्रसिद्ध है और बड़ी तादाद में पर्यटक आकर्षित करता है। माथेरान भारत का एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां पर्यटक ट्रैकिंग करते हुए जा सकते हैं ट्रैकिंग के अलावा यहां पहुंचने के लिए एक दूसरे विकल्प हैं। जैसे घोड़े की सवारी और माथेरान की स्पेशल टॉय ट्रेन। माथेरान की प्राकृतिक सुंदरता वास्तव में अद्भुत है जो किसी को भी मंत्र मुग्ध कर देता है

शिरडी:- महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले में स्थित शिरडी एक एक प्रमुख स्थल है जो मुंबई से करीब 258 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह महाराष्ट्र के साथ-साथ भारत के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है। यह शहर 19वीं सदी के अंत में आध्यात्मिक गुरु साई बाबा के जन्म स्थान के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध है। साई बाबा मंदिर हर साल लाखों पर्यटकों को और श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। इसके अलावा यहां घूमने और आध्यात्मिक अनुभव के लिए हनुमान मंदिर, शनि शिंगणापुर और द्वारका में जैसे बहुत सारे धार्मिक मंदिर है जो आपको गहरी आध्यात्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं।

Letsdiskuss

3