S

Shiv man

Jul 19, 2019others

विश्व बैंक से सबसे ज्यादा कर्ज किस देश ने लिया है?

React
2 Answers

S
Shiv man
Jul 19, 2019
अमेरिका जिसपर विश्व बैंक का लगभग 18286 अरब डॉलर का कर्ज देना शेष है।
React
R
Aug 2, 2019

आपको जान कर हैरानी होगी की विश्व बैंक की साल 2017 की रिपोर्ट के अनुसार, चीन विश्व बैंक समूह से सबसे ज्यादा ऋण लेने वाला देश है और चीन ने विश्व बैंक समूह से 2420 मिलियन डॉलर का कर्ज लिया, इसके बाद 1776 मिलियन डॉलर के साथ भारत और तीसरे नंबर पर इंडोनेशिया का नम्बर आता है जिसने 1692 मिलियन डॉलर उधार लिया है |


Article image( कर्टसी - https://therealnews.कॉम )
वर्तमान समय में विश्व बैंक, विकास परियोजनाओं के लिए विकासशील देशों को ऋण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और विश्व बैंक 5 से 20 वर्षों की लंबी अवधि के लिए गरीबी उन्मूलन से लेकर आधारभूत संरचना के विकास के लिए ऋण प्रदान करता है |


वर्तमान में विश्व बैंक समूह में 189 सदस्य देश, 130 से अधिक स्थानों में ऑफिस और 170 से अधिक देशों के कर्मचारी यहाँ काम कर रहे हैं.

Article image(कर्टसी - https://eatforum.org/)

विश्व बैंक समूह में 5 संस्थान शामिल है जिनके नाम इस प्रकार हैं -

1. अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD)

2. अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (IFC)

3. अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA)

4. बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (MIGA)

5. अंतर्राष्ट्रीय निवेश विवाद निर्धारण केन्द्र (ICSID)

अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA); विश्व बैंक का सहयोगी संघ है, यह गरीब देशों को सस्ती दरों पर ऋण प्रदान करता है. इसे ऋण देने की “सॉफ्ट विंडो” के रूप में भी जाना जाता है |


React