| Updated on December 26, 2018 | Entertainment
रणवीर सिंह फिल्म -83- में कौन से क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं ?
@poojamishra3572 | Posted on December 26, 2018
@shyamakashyapa1923 | Posted on January 31, 2019
कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म "83" जो की 1983 के क्रिकेट विश्व कप पर आधारित बनी फिल्म हैं, जिसमें रणवीर सिंह का जलवा खूब देखने को मिलेगा, क्योंकि इस फिल्म में रणवीर सिंह आपको भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे, इतना ही नहीं बल्कि रणवीर सिंह के अलावा भी आपको इस फिल्म में सिनेमा जगत के कई बड़े दिग्गज अभिनेता नज़र आ सकते हैं|
Loading image...
कबीर खान की निर्देशन में बन रही फिल्म " 83 " में रणवीर सिंह आपको मशहूर क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे, इस फिल्म में 1983 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की अविश्वसनीय जीत को दर्शाया जाएगा| लेकिन अब आपको बता दें की इस फिल्म से जुड़ी एक बात और सामने आयी है, इस फिल्म में आपको संदीप पाटिल के बेटे चिराग पाटिल अपने पिता संदीप पाटिल का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे|
Loading image... (courtesy-catchnews )
संदीप पाटिल भारत की विश्व कप विजेता टीम का एक जरुरी हिस्सा रह चुके हैं, और अब उनके बेटे अपने पिता का किरदार निभाते हुए बड़े परदे पर नज़र आएंगे| इस फिल्म में आप क्रिकेट के इतिहास से जुड़े कई तथ्यों को जान पाएंगे| आपको बता दें की चिराग पाटिल के लिए फिल्म " 83 "उनके अभिनय करियर के लिए बहुत जरुरी मोड़ समझा जा रहा हैं, इससे पहले चिराग पाटिल ने लगभग-लगभग 11 मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया हैं, लेकिंन अपने पिता का किरदार निभाना उनके लिए गर्व की बात हैं|