Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
May 24, 2019entertainment

राजनीति पर बॉलीवुड में कौन - कौन सी फिल्में बनी है?

1 Answers
React

@shyamakashyapa1923May 24, 2019

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के बाद अब नई सरकार बनने जा रही है। जहां एक ओर कर्नाटक में सरकार बनने की राजनीति शुरू हो गई है वहीं बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रही हैं जो राजनीति पर आधारित हैं। चलिए आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं।


Article image (courtesy-Lehren)



1. डा एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह पर आधारित है जिसमें उनके राजनीति से जुड़े सभी फैक्ट्स को बखूबी दर्शाया गया है |




2. आंधी
1975 में रिलीज हुई गुलजार द्वारा डिरेक्टेड पॉलिटिकल ड्रामा इस फिल्म का कांग्रेस ने विरोध करते हुए रिलीज के 20 हफ्ते बाद बैन कर दिया था। बाद में जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इसे फिर से रिलीज किया गया। फिल्म में सुचित्रा सेन और संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। कांग्रेस का आरोप था कि फिल्म की मुख्य किरदार इंदिरा गांधी से प्रेरित है। यह भी बॉलीवुड की ख़ास राजनीति से जुडी फिल्मों में से एक है |



3. हजारों ख्वाहिशें ऐसी
निर्देशक सुधीर मिश्रा द्वारा बानी इस फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। जिसमें मुख्य किरदार निभाया था शाइनी आहूजा और चित्रांगदा ने |




4. राजनीति
प्रकाश झा के रख रखाव में बनी इस फिल्म की कहानी महाभारत से प्रेरित थी। जिसमें वर्तमान की राजनितिक हालातों को दिखाया गया है। फिल्म में मुख्य किरदार अजय देवगन, नाना पाटेकर, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ और अर्जुन रामपाल ने निभाया था। यह सुपर डूपर हिट फिल्मों में से एक थी |



5. इंदु सरकार
सबसे विवादित फिल्मों में से यह फिल्म इंदु सरकार काफी विवादों और कानूनी लड़ाई के बाद निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म रिलीज हो पाई थी। शुरू से ही इस फिल्म को कांग्रेस और कई अन्य लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा था। इमरजेंसी के गंभीर टॉपिक पर बनी इस फिल्म का नाम तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम से लिया गया था |


0
React