Advertisement

Advertisement banner
Astrologyकौन सा अधिक महत्वपूर्ण है सूर्य संकेत या...
S

| Updated on November 6, 2021 | astrology

कौन सा अधिक महत्वपूर्ण है सूर्य संकेत या चंद्रमा संकेत ?

1 Answers

@hinakhana2310 | Posted on November 6, 2021

नमस्ते,
आपका सवाल है कि कौन सा संकेत महत्वपूर्ण है… सूर्य या चन्द्र…
तो आपको सबसे पहले ये बता दें कि दोनों ही अपनी जगह एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं| ऐसा कहना कि सूर्य संकेत अधिक महत्वपूर्ण है तो ये चन्द्र संकेत को अनदेखा करने वाली बात होगी..


इसलिए हम इस बात पर कोई विचार न करते हुए कि कौन सा संकेत महत्वपूर्ण है, दोनों के संकेतों को जान लेते हैं… चलिए पहले जानते हैं सूर्य संकेत को:
- अगर आपका सूर्य संकेत अशुभ फल देने वाला हो तो घर में रोशनी देने वाली सभी वस्तुएं धीरे धीरे नष्ट होने लगती है| यानी कि आपके घर में जितनी भी चीज़ें प्रकाश का स्रोत है सब बंद हो जाएगी|

जैसे जलते हुए बल्ब का फ्यूज होना, तांबे की वस्तु खोना इत्यादि..


- सूर्य संकेत खराब होने पर आपके घर पर स्थित रोशनदान का बंद होना होता है जिससे सूर्योदय से दोपहर तक सूर्य का प्रकाश प्रवेश करता हो|
- सूर्य जन्म कुंडली में जिस भाव में होता है, उस भाव से जुड़े फलों की हानि कर सकता है|
- सूर्य का संकेत खराब होना आपके मान-प्रतिष्ठा को हानि पंहुचा सकता है|
- आपको किसी अधिकारी वर्ग से तनाव हो सकता है|
- अगर आपका कोई न्यायालय में विवाद चल रहा हो, तो परिणाम में कोई दिक्कत आ सकती है|
- आपको अक्सर शरीर के जोड़ों में अकड़न तथा दर्द हो सकता है|
- इसके साथ ही आपके घर में फिजूल खर्ची बढ़ सकती है|
- और ये भी संभव है कि आपको बार बार सिर में चोट लगे|

अब आते हैं चन्द्र संकेत की तरफ:

Article image


- चन्द्र के अशुभ संकेत होने पर आपकी कोई चांदी की अंगूठी या अन्य आभूषण खो सकता है|
- आपके पास अगर कोई सुन्दर सफ़ेद रंग का वस्त्र है तो वो अचानक फट सकता है|
- अचानक से पानी की टंकी लीक होने लगे या पानी का मटका अचानक टूट जाये|
- घर में कहीं अनावश्यक पानी एकत्र होने लगे और वहाँ से गंध आने लगे|
- अचानक से माँ का स्वास्थ खराब हो जाये, तो ये चन्द्र का अशुभ संकेत होता है|
- घर की किसी नवजात कन्या संतान को कोई दिक्कत हो जाये|
- या आप खुद ही किसी प्रकार का मानसिक कष्ट अनुभव करने लगे|
- आपका किसी महिला से वाद-विवाद हो जाये|
- जल से जुड़े रोग एवं कफ रोगों से पीड़ा होना भी चन्द्र का एक संकेत है|
- मन में बहुत अशांति रहने लगे या आपके घर का कोई पालतू पशु मर जाये|
- इसके अलावा घर में सफेद रंग वाली खाने-पीने की वस्तुओं की कमी आने लगे, या उनका नुकसान हो जाये|


तो यह सभी चन्द्र के खराब होने के संकेत है..


अब तो आप समझ ही गए होंगे कि कौन से संकेतों को महत्वपूर्ण समझना सही है|

Article image

हमारा सुझाव आपके लिए सिर्फ इतना है कि अगर आपको अपने घर में या अपने आप में यह सभी बदलाव नजर आते हैं तो आप इसके लिए किसी जानकार की सलाह से घर में शांति पूजन जरुर करवाएं| ताकि आप इन सभी दिक्कतों को बचे रहें|

0 Comments