S
Feb 13, 2019others

नीले रंग की साड़ी के लिए गहनों का कौन सा रंग सबसे अच्छा है

2
1 Answers

कोई भी महिला हो वो किसी भी शादी और पार्टी में सबसे अच्छी लगना चाहती हैं | इसके लिए वो अपने कपड़ों से लेकर जूलरी तक का ध्यान रखती है | सभी लोग अपने कपड़ों के हिसाब से जूलरी का निर्धारण करते हैं और आज कल तो जूलरी के भी कई रंग आ गए हैं तो लोग अब मैचिंग पर ज्यादा भरोसा करते हैं |


Article image (Courtesy : Pinterest )


आप जानना चाहते हैं कि नीले रंग की साड़ी के लिए कैसी जूलरी का चुनाव करें | आपको कुछ रंग बताते हैं कि आप कैसी जूलरी का चुनाव कर सकते हैं |

- सिल्वर जूलरी :-
आप नीले रंग की साड़ी के साथ सिल्वर रंग की जूलरी पहन सकते हैं | नीले रंग में सिल्वर रंग बहुत अच्छा लगता है |सिल्वर जूलरी तब पहने जब आपकी साड़ी में सिल्वर रंग हो अथवा साड़ी प्लेन हो |

Article image (Courtesy : Makeupview.co )

- गोल्डन जूलरी :-
नीले रंग में गोल्डन जूलरी भी सुन्दर लगती है, परन्तु इस बात का विशेष ध्यान दें की आप गोल्डन जूलरी का प्रयोग तभी करें जब साड़ी में गोल्डन रंग की बॉर्डर हो या फिर साड़ी प्लेन हो | अगर आपकी साड़ी का ब्लाउज गोल्डन है तो ये जूलरी आपको सबसे अलग और सुन्दर बना सकती है |

Article image (Courtesy : pinterest.com )

- स्टोन जूलरी :-
आप अगर स्टोन वाली जूलरी पहनते हैं, तो आप नीले रंग की साड़ी में रेड और बड़े स्टोन वाली जूलरी बहुत ही खूबसूरत लगती है | अगर स्टोन रेड या ब्लू हो तो बात ही अलग है |अगर साड़ी प्लेन हो तो आप विशेष रूप से रेड स्टोन की जूलरी पहने वो बहुत ही सुन्दर लगेगी |

1