भारत मे टीवी सीरियल की शुरुआत सर्वप्रथम सन 1980 मे हुआ था और भारत का सबसे पहला टीवी सीरियल ' हम लोग 'दूरदर्शन मे 1984 मे प्रसारित किया गया था। इस सीरियल के निर्देशक पी. कुमार वासुदेव है, यह सीरियल 1984 और 1985 का सबसे प्रसिद्ध धारावाहिक था, उस समय लोग ज्यादातर दूरदर्शन मे यही सीरियल देखना पसंद करते थे।हम लोग सीरियल मनोहर श्याम जोशी जी द्वारा लिखा गया था। इस सीरियल मे माध्यम वर्ग के पारिवारिक कहानी के बारे मे दिखाया गया है।








