Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
M
Sep 24, 2022health-beauty

मोटापे से बचने के लिए कौन से उपाय अपना सकते हैं ?

4 Answers
2

K
@kanchansharma3716Jan 18, 2019
आज के समय में सभी लोग कई अलग-अलग बीमारियों से परेशान रहने लगे हैं | उसके बाद भी लोग अपना ख़्याल नहीं रखते | इसका सबसे बाद कारण वक़्त की कमी है, जो किसी के पास होते हुए भी नहीं है | बीमारयों में एक नाम आता है "मोटापा" | यह ऐसी बीमारी है जो वर्तमान में अधिकतर लोगों को है | मोटापे को एक बीमारी के रूप में समझना चाहिए और इससे बचने के उपाय ढूढ़ने चाहिए |

मोटापे के कारण : -
- जीवन में आने वाली व्यस्तता, तनाव, खान-पान में लापरवाही मोटापे का सबसे बड़ा कारण है |

- रात को देर तक जागना और सुबह देर तक सोना ये भी मोटापे का एक कारण है |

- सुबह नाश्ता नहीं करना,या सही समय पर नाश्ता नहीं करना यह मोटापे को बढ़ावा देता है |

- खाने में अधिक तेल-मसाले का सेवन करना आपके मोटापे का कारण है |

- मोटापा अनुवांशिक भी हो सकता है |

मोटापे से बचने के उपाय :-
अगर मोटापे से बचना है तो आप इसके लिए कुछ मुख्य बातों को अपना सकते हैं -

- समय से सोएं और समय पर जागें , सुबह व्यायाम करें |

- एलोवीरा को छील कर उसके अंदर का पदार्थ निकालकर उसको मिक्सी में पीस कर उसमें नींबू का रस मिलाकर प्रतिदिन इसका सेवन करें |

- एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और शहद डालकर इसका रोज दो बार सेवन करें |

- ग्रीन टी में शहद डालकर प्रतिदिन सेवन आपके मोटापे को कम करता है | (रोज तीन बार सेवन )

- प्रतिदिन सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर पीने से मोटापा कम होगा |

- सुबह का नाश्ता अच्छा करें, दिन और रात को खाना हल्का खाएं |

Article image (Courtesy : higher-ed.us )
1
1
avatar
@krishnapatel8792Sep 22, 2022

आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने मोटापे से परेशान है और इस समस्या से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं लेकिन फिर भी उनका मोटापा कम नहीं होता लेकिन आज यहां पर हम मोटापा कम करने के लिए कुछ उपाय बताएंगे जिन को अपनाने के बाद आपका मोटापा अवश्य कम हो जाएगा।

इसके लिए आपको रात के समय सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन करना होगा क्योंकि इसके सेवन से शरीर में मेटाबॉलिज में बढ़ता है इसके सेवन से आप जो भी कुछ खाते हैं तो वह शरीर में फैट नहीं बनने देता है और वजन नहीं बढ़ पाता।

दूसरा उपाय है रात में सोने से पहले हरी मिर्च का सेवन करें इसमें मौजूद रसायनिक पदार्थ शरीर में मोटापा नहीं बढ़ने देता है।Article image

1
1
avatar
@preetipatel2612Sep 23, 2022
  1. सबसे पहले सुबह उठकर आपको एक गिलास नींबू पानी को पीना होगा जिससे आपका मोटापा बहुत ही जल्द कम होगा।
  2. आपको रोजाना अपने ​ब्रेकफास्ट मैं कुछ अच्छा खाना चाहिए। जिससे आपको दिन भर एनर्जी मिल सके जैसे - जूस, ड्राई फूड्स आदि।
  3. ​ आपको रोजाना एक्सरसाइज भी करनी चाहिए जिससे आपका मोटापा कम होगा।
  4. आपको अपनी डाइट में ​हरी पत्तेदार सब्जियों को भी शामिल करना चाहिए।
  5. आपको अपना वजन घटाने के लिए ​हेल्दी नट्स का भी सेवन करना चाहिए।
  6. आपको अपने खाने में कैल्शियम वाली चीजों को खाना चाहिए ​।Article image
1
1
avatar
@aanchalsingh1985Sep 23, 2022

चलिए दोस्तों आज हम आपको मोटापे से बचने के लिए कौन से उपाय करना चाहिए यह बता रहे हैं। अधिकतर लोगों को देखा जाता है कि लोग मोटापे को लेकर बड़े चिंतित रहते हैं

तो दोस्तों मोटापे से बचने के लिए हमें सबसे पहले सुबह उठकर सर्वप्रथम व्यायाम करना चाहिए। ब्यायाम करने के बाद हमें हल्के गर्म पानी में शहद मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट पीना चाहिए।

मोटापे से बचने के लिए रात का खाना हल्का खाना चाहिए और सोने के 2 घंटे पहले हमें भोजन कर लेना चाहिए

मोटापे को कम करने के लिए हमें आहार में पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए.।Article image

1
1