वर्ष 2024 नये साल मे बॉलीवुड मे बहुत सी नई मूवीज के रिलीज होने की खबरें सुनने क़ो मिल रही है।
चलिए हम आपको बताते है की वर्ष 2024 मे बॉलीवुड मे कौन -कौन सी मूवीज रिलीज होने वाली है -
1.फाइटर मूवी -
नये साल के पहले महीने में ही न्यू फिल्म रिलीज होने वाली है,25 जनवरी, 2024 को 'फाइटर' फ़िल्म रिलीज होंगी।फाइटर फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर,करण सिंह ग्रोवर, संदीजा शेख भी नज़र आने वाले है।
फाइटर मूवी में एयरफोर्स की कहानी ज्यादातर दिखायी गयी है ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के कई सारे स्टंट्स फाइटर मूवीमें देखने को मिलेंगे। वायाकॉम 18 स्टूडियोज और मार फ्लेक्स पिक्चर्स द्वारा बनायीं गयी फाइटर फ़िल्म इस वर्ष की शुरुआत मे ही बहुत अच्छी होने वाली है।
2.मेरी क्रिसमस -
नये साल 2024 के पहले महीने यानि जनवरी मे 'मेरी क्रिसमस'मूवी रिलीज होने वाली है।इस मूवी में कैटरीना कैफ और विजय सेथुपथी अपना किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे यह एक थ्रिलर मूवी होने वाली है इस मूवी का ट्रेलर भी काफी क्रिप्टिक होने वाला है। मेरी क्रिसमस मूवी में कैटरीना कैफ,संजय कपूर, टीनू आनंद, प्रतिमा कानन, जैसे कई कलाकार दिखायी देंगे। मेरी क्रिसमस मूवी जनवरी के महीने मे किसी भी तारीख क़ो रिलीज हों सकती है, मूवी के रिलीज होने की तारीख सुनिश्चित नहीं की गयी है।
3.योद्धा
नये वर्ष 2024मे सिद्धार्थ मल्होत्रा की नयी मूवी 'योद्धा' भी मार्च के महीने मे रिलीज होने वाली है। लेकिन योद्धा मूवी 2024के मार्च महीने मे किस तारीख क़ो रिलीज होंगी, उसकी तारीख निश्चित नहीं हुयी है।इस मूवी क़ो करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं, इस मूवी मे एक्शन के साथ -साथ हमें भरपूर ड्रामा देखने क़ो मिल सकता है। इस मूवी मे दिशा पटानी भी नज़र आने वाली है, अभी तक योद्धा मूवी के पोस्टर ही देखने क़ो मिल रहे है। अभी तक इस मूवी का ट्रेलर देखने क़ो नहीं मिला है,सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस योद्धा मूवी के आने का बेसवरी से इंतजार कर रहे है।






