Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

प्रियंका चोपड़ा का नाम किन विवादों में आया है?

1 Answers
0

@shyamakashyapa1923Dec 25, 2025

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनास कई बार विवादों में घिरी है | वैसे तो बॉलीवुड में किसी अभिनेत्री के लिए विवादों में आना आम बात है लेकिन यह बात खास तब बन जाती है जब इन विवादों से प्रियंका चोपड़ा जैसा बड़ा नाम जुड़ जाये | एक्टिंग और फिल्मों के अलावा प्रियंका कई बार अपने विवादित बयान और ड्रेस को लेकर ट्रोल की जा चुकी हैं। आज हम आपको किन कारणों की वजह से प्रियंका यूजर के निशाने पर आ चुकी हैं।

- क्वांटिको विवाद -
क्वांटिको 3 के एक एपिसोड को लेकर प्रियंका चोपड़ा विवादों में फंस गई थीं क्योंकि क्वांटिको सीरीज में प्रियंका के जिस सीन पर विवाद हुआ, उसमें वो एक आतंकी की पहचान कर रही थीं। उस दौरान वो कहती हैं- 'इसने गले में रुद्राक्ष पहना है। ये पाकिस्तानी नहीं हो सकता। यह भारतीय राष्ट्रवादी है और पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहा है। इसी कारण से वह विवादों का हिस्सा बन गयी थी यहाँ तक की कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करते करते यह भी कह दिया था आप पाकिस्तान जा कर रहे |
 
- बॉलीवुड फिल्मों पर विवादित बयान - 
प्रियंका का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था जिसके चलते वो विवादों में घिर गई थीं और उस वीडियो में प्रियंका 68वें एमी अवार्ड्स के दौरान जर्नलिस्ट से बात कर रही थीं जहाँ पर वह वो हिंदी फिल्मों का मजाक उड़ाती नज़र आ रही थी |
 
- PM के सामने छोटी ड्रेस पहन कर मिली थीप्रियंका - 
बर्लिन में प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई थी। प्रियंका पीएम मोदी से मिलने जब पहुंची थीं तो नी लेंथ ड्रेस पहन कर जा पहुंची थीं जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर कई दिनों तक ट्रोल होना पड़ा था |
0
0