Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Astrologyकौन से ज्योतिष उपाय अपनाने से मनुष्य का ...
R

Ram kumar

| Updated on May 2, 2019 | astrology

कौन से ज्योतिष उपाय अपनाने से मनुष्य का भाग्य उसका साथ देता है ?

1 Answers

@pamditadayaramasharma5207 | Posted on May 2, 2019

हर इंसान चाहता है कि उसका जीवन सुख और समृद्धि से भरा हो | उसके लिए वह कई उपाय भी करता है | ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय हैं, जिनको अपनाने से मानव जीवन में सफलता मिलती है और मनुष्य का भाग्य उसका साथ देता है | आज आपको ऐसे ही कुछ उपाय के बारें में बताते हैं जिनका प्रयोग कर के आपका भाग्य आपका साथ देगा -


- घर में खिड़की कहाँ हो :-
जब भी आप घर में खिड़की बनाएं तो आप मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ खिड़की न बनाएं | मुख्य द्वार के दोनों तरफ खिड़की होना दोषपूर्ण माना जाता है | जिनके घर ऐसा होता है उस घर में अक्सर आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं | इन खिड़कियों के कारण मनुष्य का भाग्य हवा के साथ बाहर चला जाता है | अगर किसी के घर के मुख्य द्वार में ऐसी कोई खिड़की है तो उसके लिए आप गोल पत्ती वाला कोई पौधा खिड़की पर लगा सकते हैं |

- प्रवेश द्वार पर पौधे लगाएं :-
घर या ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रवेश द्वार पर खुशबू वाले पौधे लगाना चाहिए | ऐसा करने से ऑफिस या घर में जो भी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है वो सकारात्मक में बदल जाती है और साथ ही आपका भाग्य आपका साथ देता है |

- हाथों की हथेली :-
प्रतिदिन रोज सुबह उठ कर एक नियम बना लें कि आपको अपने हाथ की हथेली देख कर तीन बार अपने चेहरे पर फेरे और उसके बाद दोनों हाथ जोड़कर भगवान को नमस्कार करें | शास्त्रों के अनुसार मनुष्य की हथेली के अग्र भाग(आगे का हिस्सा ) में माता लक्ष्मी , मध्य भाग में माता स्वरस्वती और मूल भाग में भगवान विष्णु का समावेश होता है | अगर रोज ऐसा किया जाए तो मनुष्य मनुष्य का भाग्य उसका साथ देगा |

- हिंसात्मक चित्र :-
इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि अपने घर या ऑफिस में हिंसात्मक चित्र न लगाएं | ऐसा करने से घर की शनि भांग होती है | परिवार में अक्सर कलह बढ़ता है, और जहां कलह होता है वहाँ लक्ष्मी जी का वास कभी नहीं होता और न ही मनुष्य का भाग्य उसका साथ नहीं देता | इस के लिए मनुष्य को अपने घर हमेशा शांति प्रिय चित्रों को लगाना चाहिए जिससे घर में शांति का माहौल बना रहे और कभी घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश न हो |

- गाय के लिए रोटी :-
जब भी आप रोटी बनाए तो सबसे पहली हमेशा गाय के लिए रखना चाहिए | गाय को रोज रोटी खिलाने से भगवान आपकी हर मनोकामना पूरी करता है | जो व्यक्ति प्रतिदिन ऐसा करता है भाग्य उसका साथ कभी नहीं छोड़ता |

Article image (Courtesy : Dailyhunt )


0 Comments