A
Updated on May 16, 2019entertainment

बॉलीवुड के कौन से स्टार्स हैं जो अपने बच्चों को माँ की तरह पाल रहे हैं ?

React
1 Answers

Answered on May 16, 2019

बॉलीवुड के कुछ ऐसे अभिनेता हैं जो अपने बच्चों को माँ की तरह पाल रहे हैं , आइये जानते हैं कौन हैं ऐसे अभिनेता जो अपने बच्चों को देखभाल कर रहे हैं |


बोनी कपूर :-
श्रीदेवी की मृत्यु के बाद बॉलीवुड के ये ऐसे पिता हैं, जो अपने बच्चों की माँ भी है और पिता भी | बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के 2 बच्चे हैं, मोना कपूर की मौत के बाद अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर को बोनी कपूर ने एक माँ की तरह पाला और वहीं बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर ने अपनी दोनों बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को भी माँ की तरह प्यार करते हैं |

Article image (Courtesy : samacharnama )

करण जौहर :-
मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर जो की सेरोगेसी की मदद से 2 जुड़वाँ बच्चों के पिता बने हैं | वह अपने बच्चों की बिलकुल एक माँ की तरह पाल रहे हैं | वह एक सिंगल पिता है और वह अपने बच्चों की देखभाल माँ की तरह ही करते हैं |

Article image (Courtesy : Amar Ujala )

तुषार कपूर :-
अभिनेता तुषार कपूर जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की पर वो एक सिंगल फादर हैं। तुषार कपूर भी सेरोगेसी की मदद से एक बेटे के पिता बने और वो अपने बेटे लक्ष्य को माँ और पिता दोनों बनकर उसकी देख भाल करते हैं |

Article image (Courtesy : indiatvnews )

राहुल बोस :-
अभिनेता राहुल बोस जो कि अपनी चैरिटी के लिए प्रसिद्द हैं, उन्होंने अंडमान और निकोबार से एक नहीं बल्कि 6 बच्चों को गोद लिया और वो इनको अकेले ही पाल रहे हैं |

Article image (Courtesy : इंडिया टीवी हिंदी )


React