Sher Singh's avatar
Apr 1, 2019science-and-technology

कौन से शहर में 5G सर्विस सबसे पहले शुरू की गई ?

React
1 Answers

विज्ञान आज के समय में इतनी तरक्की कर रहा है, जिसके कारण अब वो दिन दूर नहीं कि लोग सच में चाँद पर जाकर रहने लगेंगे | जहां लोग 4G पर बहुत खुश हुआ करते थे वहाँ अब उनकी ख़ुशी को दोगुना करने के लिए 5G आ गया | हाई स्पीड से लोग आसानी से टेलीकॉम की मदद से एक दूसरे से जुड़े रहेंगे |जैसा कि 5G की टेस्टिंग नीदरलैंड में हुई और उसके बाद टेलीकॉम कंपनी ने 5G फ़ोन बनाना भी शुरू कर दिया था | अब आपको बता दें कि 5G सर्विस शुरू भी कर दी गई है |


Article image

(courtesy-Network World)

चीन के शहर शंघाई ने शनिवार को इस बात का दावा किया है कि वह 5G कवरेज और ब्राडबैंड गिगाबिट नेटवर्क वाला पूरी दुनिया में पहला ऐसा शहर बन गया है, जिसने सबसे पहले 5G तकनीक की शुरुआत की है | आपको बता दें कि 5G नेक्सट जेनरेशन की सेल्यूलर तकनीक है, 4G के मुकाबले 5G की डाउनलोड स्पीड 10 से 100 गुना तेज़ी से बढ़ गई है |

एक खबर के अनुसार 5G नेटवर्क के इस परिक्षण को चीन की सरकारी टेलीकॉम कंपनी का समर्थन प्राप्त था | इसका परिचालन शंघाई के हांगकोउ में इस शनिवार को शुरू हुआ और अब पूरी तरह इस कवरेज को सुनिश्चित करने के लिये यह लोग बीते 3 महीने से 5G बेस-स्टेशन लगाये जा रहे था |

चाइना डेली ने अपनी एक बात में यह कहा कि "शंघाई के वाइस-मेयर वु क्विंग ने पहले 5G फोल्डेबल फोन हुआवेई मेट एक्स से 5G पर पहला वीडियो कॉल किया "

क्या फायदा होगा :-
- आप बिना सिम चेंज किये 5G सर्विस का फायदा उठा सकते हैं |
- जिस फिल्म को आप 4G के समय मिनटों में डाउनलोड करते थे अब आप उसको सेकण्ड्स में डाउनलोड कर सकते हैं |


React