S
Apr 17, 2023others

ऐसे कौन-कौन से प्रसिद्ध जानवर और जीव जन्तु थे जो अब विलुप्त हो चुके हैं?

3
2 Answers

S
Feb 27, 2019
पूरे विश्व में ऐसे बहुत सारे जानवर है जो विलुप्त हो गए, और कई ऐसे जानवर है जो धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे है, जिससे विश्व स्तर पर जानवरों की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है | यह कुछ ऐसे जानवर है जो अब विलुप्त हो चुके है |

Article image (courtesy -StreamAfrica )

1- अफ्रीकी ब्लैक Rhinoceros -
अफ्रीका के दक्षिणपूर्व क्षेत्र और कई देशों में पाएं जाने वाले ब्लैक Rhinoceros का वजन 800-1,300 किग्रा होता है, वैज्ञानिको के एक तथ्य से मालुम चलता है कि इस जानवर की प्रजाति अब धीरे धीरे ना के बराबर हो गयी है और यह विलुप होता जा रहा है | साल 2006 में कैमरून में आखिरी पश्चिम अफ़्रीकी ब्लैक राइनो देखा गया था, उसके बाद साल 2011 में इस जानवर को आधिकारिक रूप से विलुप्त घोषित किया गया था।

Article image (courtesy -Pinterest )

2- Baiji व्हाइट डॉल्फिन -
Baiji व्हाइट डॉल्फिन को चीनी डॉलफिन भी कहा जाता है और यह केवल चीन के यांग्त्ज़ी नदी में पायी जाती है | इसका वज़न करीब - करीब एक टन तक होता है | चीन में औद्योगिकीकरण के कारण, नदी का उपयोग मछली पकड़ने, परिवहन और जलविद्युत के लिए किया गया था, हालांकि साल 2002 के बाद इसे नहीं देखा गया है |

Article image (courtesy -amarujala )

3- जंगली कबूतर -
उत्तरी अमेरिका में पाएं जाने वाले जंगली कबूतर 20 वीं शताब्दी की शुरुआत से विलुप्त हो गए | उतरी अमेरिका में 3 से 5 बिलियन यात्री कबूतर पाएं जाते थे ,19वीं शताब्दी में कबूतर के मांस को बेचा जाता था , जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर जंगली कबूतरों का शिकार किया गया जिसके बाद कबूतरों की संख्या खत्म हो गयी , उसके बाद एक शोध से पता चला की आखिरी जंगली कबूतर 1914 में मरा था।
1
avatar
Apr 17, 2023

जैसे कि पृथ्वी पर लाखों की संख्या में मनुष्य रहते हैं उसी प्रकार लाखों और करोड़ों की संख्या में जीव जंतु भी रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह कौन से प्रसिद्ध जीव जंतु है जो अब धीरे-धीरे करके विलुप्त होते जा रहे हैं शायद आपको मालूम नहीं होगा तो चलिए हम आपको उन जानवरों के नाम बताते हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत है और मासूम है।

सइगा हिरण यह जानवर देखने में बहुत ही खूबसूरत है और बहुत ही मासूम है यह जानवर मंगोलिया के आसपास देशों में पाया जाता है लेकिन अब धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहा है।

ध्रुवीय भालू की प्रजाति भी विलुप्त होते जा रही है।

Article image

React