A
Updated on Jun 26, 2021entertainment

90 के दशक के कौन कौन से कलाकार है, जो अब बॉलवुड से गायब होने लगे है?

React
1 Answers

R
Raj Arya
Updated on Jul 8, 2021
बॉलीवुड फिल्मों की बात कुछ निराली है। आजके समय में हर कोई बॉलीवुड फिल्मों का दीवाना है और अगर बात की जाए 90 के दशक की तो 90 के दशक में कई ऐसी फिल्में और गाने बने जिन्हें आज भी देखा और सुना जाता है। 90 के दशक में कई ऐसे कलाकार हुए जिन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड में राज किया। सलमान खान, शाहरुख खान,आमिर खान,अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे 90 के दशक के बेहतरीन कलाकार आज भी बॉलीवुड में बने हुए हैं और आज भी एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे रहे हैं। लेकिन इसके विपरीत कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो 90 के दशक में तो हिट थे लेकिन आज वह बॉलीवुड से पूरी तरह से गायब हो चुके हैं।आज हम इस लेख में आपको बॉलीवुड के उन 90 दशक के कलाकारों के बारे में बताएंगे जो 90 के दशक में हिट थे लेकिन आज वे कलाकार बॉलीवुड से गायब हो चुके हैं।

1)राहुल रॉय - आशिकी, जुनून, तुमसे अच्छा कौन है जैसी बेहतरीन फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में राज करने वाले राहुल रॉय आज बॉलीवुड से गायब हो चुके हैं। 90 के दशक में राहुल रॉय का बॉलीवुड में एक अलग ही मुकाम था। उस जमाने में लोग राहुल रॉय को रोमांटिक किंग कहने लगें थे उसका कारण उनकी बेहतरीन अदाकारी था। राहुल राय विशेषकर रोमांटिक फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम किया करते थे और 90 के दशक में राहुल रॉय को लोग बेहद ही पसंद किया करते थे लेकिन आज राहुल रॉय पूरी तरह से बॉलीवुड से गायब हो चुके हैं।

2) अरमान कोहली- अरमान कोहली को आज भी 'जानी दुश्मन 'जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए याद किया जाता है क्योंकि जानी दुश्मन एक ऐसी फिल्म थी जिसमें अरमान कोहली नें इच्छाधारी नाग का किरदार निभाया था और इस किरदार के कारण अरमान कोहली को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। 90 के दशक का यह सुपरस्टार आज फिल्मों से गायब हो चुका है। आज तो आलम यह है कि अरमान कोहली न्यूज़ की सुर्खियों से तक गायब रहते हैं। अरमान कोहली ने 'जानी दुश्मन 'के अलावा जुआरी, कहर जैसी फिल्मों में भी काम किया है जोकि 90 के दशक की सुपरहिट फिल्में थी।

3)संजय कपूर - अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर राजा, सिर्फ तुम,और प्रेम जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करने के बावजूद संजय कपूर आज फिल्मों से पूरी तरह से गायब हैं। हालांकि आज संजय कपूर फिल्में डायरेक्ट करने का काम करते हैं लेकिन फिल्मों में नजर नहीं आते। यह सभी को पता है कि नब्बे के दशक में संजय कपूर नें कुछ ही फिल्में की लेकिन अपनी इन कुछ ही फिल्मों में उन्होंने जो काम किया उसके लिए लोग आज भी उन्हें याद करते हैं।

4).दीपक तिजोरी - आशिकी और जो जीता वही सिकंदर जैसी फिल्मों में बेहतरीन भूमिका निभाने वाले दीपक तिजोरी अब फिल्मों से पूरी तरह से गायब है।90 के दशक में दीपक तिजोरी ने आमिर खान, अक्षय कुमार, राहुल रॉय जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया पर आज यह फिल्मो में काम नहीं करते। दीपक तिजोरी आज फिल्मों को डायरेक्ट करने का काम करते हैं।

5). चंद्रचूर सिंह -अपनी पहली फिल्म' माचिस' में बेस्ट मेल डेब्यू फिल्मफेयर अवार्ड जीतने वाले चंद्रचूर सिंह आज फिल्मों से पूरी तरह गायब है। अपने कैरियर की अच्छी शुरुआत के बावजूद उन्होंने फिल्मी जगत में वह मुकाम हासिल नहीं कर सका जो आज सलमान खान और शाहरुख खान ने किया है।
Smiley face

React