A
Mar 26, 2022education

भारत के किस राज्य के मुख्यमंत्री का मासिक वेतन सबसे ज्यादा होता है?

2
2 Answers

avatar
Mar 24, 2022

आमतौर पर लोगों का मानना है कि राष्ट्रपति की सैलरी सबसे ज्यादा होती होगी, इसके बाद प्रधानमंत्री की सैलरी। लेकिन हम आपको बता दें कि कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां सीएम की सैलरी पीएम की सैलरी से अधिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में तेलंगाना राज्य के सीएम की सैलरी सबसे अधिक है। भारत में तेलंगाना राज्य के सीएम की सैलरी 4,10,000 रुपये हैं l इसके बाद दूसरे नंबर में दिल्ली और तीसरे नंबर में उत्तर प्रदेश के सीएम की सैलरी है। वहीं त्रिपुरा के सीएम की सैलरी सभी राज्यों के मुकाबले सबसे कम है।

पीएम मोदी से ज्यादा देश के इन राज्यों के सीएम की सैलरी | Know About Salary  Structure of Chief Ministers of Indian States – News18 हिंदी

1
avatar
Mar 25, 2022

आज यहां पर सवाल पूछा गया है कि भारत के किस राज्य के मुख्यमंत्री की वेतन सबसे ज्यादा है तो मै आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि भारत के तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सैलरी सबसे ज्यादा है इनकी सैलरी 1 महीने की 4,10,000 है। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री की सैलरी सबसे ज्यादा है। इसके बाद तीसरे नंबर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सैलरी सबसे ज्यादा है। हम आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की सैलरी 1 महीने की 3,90,000 रुपए हैं। यूपी के सीएम के सैलरी की बात करें तो इनकी 1 महीने की सैलरी 3,60,000 रुपए हैं।Article image

1