S
Sep 18, 2023others

शिवरात्रि के दिन किन चीज़ों का सेवन वर्जित है ?

9
4 Answers

शिवरात्रि साल में मनाया जाने वाला त्यौहार है | जिसके चलते कई सारी मान्यता है, कुछ लोग कहते हैं इस दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था, कुछ कहते हैं इस दिन भगवान शिव का जन्म हुआ था कई लोग और कई मान्यता | शिवरात्रि के दिन व्रत और पूजन का अपना अलग महत्व है | इस दिन की पूजा का महत्व भी विशेष है और इस दिन कई चीज़ों का सेवन वर्जित भी होता है | आइये जानते हैं कि किन चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए |

- शिवरात्रि के व्रत के दिन चावल दाल और गेंहू से बने भोजन को ग्रहण न करें | जो लोग शिव जी के लिए व्रत रखते हैं वो लोग चाय, दूध और फल का सेवन कर सकते हैं |
- अगर आप दिन भर बिना भूखे नहीं रह सकते उन्हें कुट्टू के आटा सेंधा नमक के साथ आलू , या साबूदाने का सेवन कर सकते हैं |
Letsdiskuss (Courtesy : Health24 )

और पढ़े- अर्ध रात्रि में क्या-क्या नहीं करना चाहिए?

4
avatar
Dec 18, 2022

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि शिवरात्रि का दिन बहुत ही खास होता है क्योंकि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती जी का विवाह हुआ था और इस दिन बहुत से लोग व्रत भी रखते हैं ऐसे में आज हम आपको यहां पर बताएंगे कि शिवरात्रि के दिन हमें किन किन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

शिवरात्रि वाले दिन अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए।

इस दिन साधारण नमक का सेवन भोजन के साथ नहीं करना चाहिए बल्कि आप सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं।

शिवरात्रि वाले दिन मांसाहारी भोजन का सेवन बिल्कुल भी ना करें।

इसके अलावा प्याज और लहसुन से बनी चीजों का सेवन शिवरात्रि वाले दिन बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।Article image

3
avatar
Dec 18, 2022

शिवरात्रि के दिन व्यक्ति को नहा धोकर शिवजी की आराधना करनी चाहिए।उन्हें दूध, दही, शहद, जल से अभिषेक करना चाहिए। उनके ऊपर बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प आदि को चढ़ाना चाहिए और उपवास रखकर भोलेनाथ की सेवा करनी चाहिए। इस दिन सभी लोगो को चावल या रोटी नहीं खानी चाहिए। इस दिन उन्हें केबल साबूदाना या फल का सेवन करना चाहिए।शिवरात्रि के दिन गलती से भी किसी के घर में मांसाहारी भोजन नहीं बनना चाहिए।Article image

4
M
Sep 16, 2023

शिवरात्रि के दिन सभी लोग व्रत रखते है और उन्हें नहीं पता रहता है कि उन्हें किन चीजों का सेवन करना सख्त वर्जित होता है तो चलिए हम आपको बताते है कि शिवरात्रि के दिन यदि आप व्रत रखते है तो लहसुन, प्याज से बनी सब्ज़ी खाने से बचना चाहिए क्योंकि शिवरात्रि के दिन माँ पार्वती और शिव जी के विवाह का दिन होता है यदि आप उनके विवाह के दिन, लहसुन, प्याज का सेवन करते है तो आप पर शिव जी, माता पार्वती नाराज हो जाएगी और आपको आशीर्वाद देने के बजाय आपको शिव जी की बदुआ मिलेगी।

शिवरात्रि के दिन यदि आप व्रत रखते है तो इस दिन गलती से भी तली हुयी चीजों जैसे आलू के चिप्स खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यदि आप तली हुयी चीजों का सेवन करने से शिव जी आप पर क्रोधित होते है और आपको आपने जीवन मे बहुत सी मुसीबतो का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए शिवरात्रि के दिन आप ड्राई फ्रूट्स काजू, बादाम, अखरोट, मूंगफली, काजू का सेवन कर सकते है।Article image

2