R
Updated on Jun 30, 2023astrology

घर में कौन से वास्तु नियम का पालन करने से आप हमेशा सुखी रह सकते हैं ?

10
4 Answers

Astrology Insights Expert
Answered on May 23, 2019

सभी लोग चाहते हैं, कि उनका जीवन खुशहाल हो और सुखी सम्पन्न हो , इसके लिए लोग कई जतन करते हैं | अगर बात वास्तु शास्त्र की हो तो वास्तु के कई ऐसे नियम हैं, जिनका पालन आप करें तो आपका घर सुख सुविधाओं से भरा होगा और आप हमेशा सुखी जीवन जीएंगे |


Article image (courtesy-dastaktimes)


जैसा कि वास्तु शास्त्र दिशाओं पर निर्भर होता है, तो आज आपको कुछ वास्तु के ऐसे नियम बताते हैं जो दिशाओं पर आधारित हैं|


घर के मुख्य दरवाजे की दिशा :-
जब भी आप अपना घर बनवाएं तो इस बात का ख्याल जरूर रखें कि आप घर के मुख्य दरवाजे की दिशा को पूर्व की तरफ रखें| घर का मुख्य दरवाजा पूर्व की तरफ होने से सुबह की पहली किरण घर में प्रवेश करती है जिससे कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है |

रसोई की दिशा :-
घर में रसोई की दिशा पश्चिम की तरफ होनी चाहिए | वास्तु के हिसाब से रसोई की दिशा पश्चिम में होने से आपके घर में सफलता का प्रवेश होता है | इतना ही नहीं रसोई की सही दिशा आपके घर में अन्नपूर्णा को भी सदैव के लिए बनाये रखती है |

बालकनी की दिशा :-
घर की बालकनी की दिशा उत्तर की तरफ होना बहुत ही शुभ मानी जाती है | अगर आपके घर के मुख्य द्वार इस दिशा में है तो यह भी शुभ होता है , इसके अलावा वॉश बेसिन इस दिशा में होना शुभ होता है अगर इस दिशा में वास्तु दोष हो तो घर में कई प्रकार की हानि हो सकती है |

अलमारी की दिशा :-
घर में अलमारी की दिशा दक्षिण की तरफ होनी चाहिए | अगर आपके घर में आपकी अलमारी की दिशा सही हो तो आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती और घर में लक्ष्मी का आगमन सदैव के बना होता है |

पूजा घर की दिशा :-
आपके घर में पूजा घर की दिशा का सही स्थान ईशान कोण है | उत्तर और पूर्व के बीच का स्थान ईशान कोण कहलाता है | इस दिशा में पूजा घर होना बहुत ही शुभ माना जाता है |

यह वास्तु के हिसाब से कुछ नियम है अगर आप इनका पालन करते हैं तो आप अपनी ज़िंदगी में सदैव सुखी रहेंगे |


4
S
Answered on Apr 17, 2023

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम के दीवारों का रंग हल्का नीला, लाइट पिंक, आसमानी तथा सफ़ेद रंग होना चाहिए इससे घर मे रौनक़ बनी रहती है, साथ ही आप अपने जीवन मे हमेशा सुखी रहेंगे।


वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करते हुये हमें अपने घर मे किचेन उत्तर, पश्चिम या फिर दक्षिण, पूर्व मे बनवाना चाहिए इससे घर मे सुख, समृद्धि बनी रहती है।


वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करते हुये घर मे बातरुम दक्षिण -पश्चिम या फिर उत्तर -पश्चिम की तरह होना चाहिए।

Article image

4
avatar
Answered on Apr 18, 2023

आप जाना चाहते हैं कि घर में कौन से वास्तु नियम का पालन करके आप हमेशा खुश रह सकते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं।

यदि आप वास्तु नियम का पालन करते हैं तो आप अपने घर के शौचालय को दक्षिण पश्चिम दिशा या फिर उत्तर पश्चिम दिशा की ओर करके बनवाना चाहिए। इसे काफी शुभ माना जाता है।

इसके अलावा आप उत्तर दिशा की ओर अपनी तिजोरी नहीं रख सकते इसे अशुभ माना जाता है लेकिन हां आप अपनी दुकान या किसी व्यवसाय की जगह रुपए पैसे के गल्ले को इस दिशा में रख सकते हैं इसे शुभ माना जाता है।

Article image

4
M
Answered on Jun 29, 2023

वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार घर के आग्नेय कोण में सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है,और साथ मे ही घर मे सुखी, शांति, समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पश्चिम दिशा में टॉयलेट बनवाना चाहिए इससे घर मे सुख, शांति बनी रहती है यदि आप किसी अन्य दिशा में टॉयलेट बनवाते है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

Article image

4