H

Harsh seo

Jul 12, 2019science-and-technology

किस तापमान का पानी सबसे अच्छी तरह प्यास बुझाता है? ठंडा या गर्म?

React
2 Answers

H
Harsh seo
Jul 12, 2019
यह बहुत ही अच्छा प्रश्न है जिसके बारे में विज्ञान को अभी कुछ सालों पहले तक ठीक से जानकारी नहीं थी।

छोटा उत्तर : ठंडा पानी प्यास बुझाने के लिए अधिक उपयुक्त है।

इसको समझने के लिए प्यास क्यों लगती है, प्यास कैसे बुझती है चलिए इसको विज्ञान की दृष्टि से एक एक करके देखते हैं।

प्यास क्यों लगती है: हमारे शरीर में सेंसरी सिस्टम हैं जो शरीर के अंदर पानी और नमक की मात्रा को मॉनिटर करते हैं।

जब भी हमारे खून में नमक की मात्रा की वृद्धि हो जाती है तो हमारे दिमाग को प्यास का सिग्नल मिलता है।

जब भी हमारे शरीर में खून का दबाव कम होने लगता है या खून का आयतन कम होने लगता है तब भी हमारे दिमाग को इसकी सुचना मिलती है।


React
K
Aug 22, 2019

हमारे शरीर में पानी की जरुरत काफी ज्यादा रहती है। वैज्ञानिको के अनुसार इंसान के शरीर में 70 % पानी होता है। खून के दबाव से लेकर खाने के पचने में इस तत्व का बहुत बड़ा योगदान है। इंसान कुछ भी खाये बिना महीनो तक जी सकता है पर अगर उपयुक्त मात्रा में पानी ना मिले तो जल्द ही मौत हो सकती है। पानी के पीने की मात्रा और प्रकार पर हर किसी की अलग अलग राय है। सामान्यतः ऐसा माना जाता है की गर्म पानी पीना सेहतमंद होता है पर सच्चाई कुछ और है।

Article image सौजन्य: साइबर बूफ

काफी बार यह बहस सुनी है की इंसान को गर्म पानी पीना चाहिए या ठंडा। वैसे देखा जाए तो योग्य पानी जो की प्यास बुझा सके वो इनमे से कोई नहीं है। सही तरीके से प्यास बुझाने के लिए उबालकर ठंडा किया गया पानी सबसे उत्तम माना जाता है। ठंडे पानी को पीने से शरीर में रहे एसिड पर उलटा असर होता है। यहां पर ठंडा पानी का मतलब है फ्रिज में ठंडा किया गया या बर्फ का पानी। सामान्यतः शरीर हलके ठंडे या गर्म पानी को आसानी से अब्सॉर्ब कर सकता है और इसीलिए ज्यादातर लोग हल्का गर्म या गुनगुना पानी पीने की सलाह देते है।


React