Feb 18, 2019sports

कौन से WWE सुपरस्टार्स हैं, जिनकी कम उम्र में मौत हो गई ?

1
2 Answers

रेसलिंग एक ऐसा करियर ऑप्शन है, जिसमें पूरी शारीरिक ताकत का इस्तेमाल किया जाता है और इस खेल में जान का भी खतरा रहता है | एक रैसलर को कभी भी किसी भी मैच में बड़ी चोटें आ सकती हैं जिससे उसे जीवन भर तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। यही कारण है कि सभी लोग रेसलिंग जैसे खेल को जल्दीअपना करियर ऑप्शन नहीं बनाते है |


Article image

(courtesy - cagesideseats)

आज हम आपको उन WWE सुपरस्टार्स के बारें में बताएँगे जिन्होंने 30 से भी कम उम्र में अपनी जान गवां दी |


Article image (courtesy-Dailyhunt)

- रूस हैस -
1990 के दशक में हैस ब्रदर्स ने एक साथ रैसलिंग की दुनिया में कदम रखा था, और अपने जीवन में उन्होनें कई छोटे - मोटे रैसलिंग इवेंट्स जीते जिससे उन्हें अपने रेसलिंग करियर में एक बड़ा मुकाम मिला | साल 2000 में रूस हैस ने WWE के साथ डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट को साइन किया। लेकिन मेन रोस्टर पर डेब्यू करने के पहले ही 15 दिसम्बर 2001 को रूस हैस की असमय मौत हो गयी। जिसका कारण यह बताया गया कि उन्हें नींद में ही हार्ट अटैक आ गया था | यह घटना पूरे रेसलिंग जगत के लिए दिल दहला देने वाली थी | उसके बाद रूस हैस का नाम हॉल ऑफ़ फैम में शामिल किया गया |

Article image (courtesy -Sportskeeda )

- लुई स्पिकोली -
रेड रेडफोर्ट के नाम से जाने जाने वाले लुई स्पिकोली उनके फेमस मूव फिनिशर मूव डेथ वैली के अविष्कार के लिए भी जाने जाते है | WWE खेल से जुड़ने से पहले लुई स्पिकोली रैसलिंग कंपनियों में 'गो टू जॉबर' कि तरह जाने जाते थे | लेकिन कुछ समय बाद लुई स्पिकोली की ड्रग एडिक्शन होने की बात सामने आयी और जिसके कारण WWE से उन्हें अलग कर दिया गया | उसके बाद उन्होंने कमेंटेटर के रूप में काम किया और अचानक उन्हें पता चला की उनकी माँ कैंसर से पीड़ित है तो वह यह सदमा बर्दाश न कर सकें और वह शराब और ड्रग्स में डूब गए और एक दिन इसी वजह से दम घुटने के कारण उनकी मौत मात्र 27 साल की उम्र में हो गयी |

React
M
Feb 20, 2019
रूस हैस (मौत के वक्त उम्र मात्र 27 साल)
React