Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Ramesh Kumar's avatar
Dec 23, 2022astrology

इस बार होली पर किन राशियों की चमकेगी किस्मत ?

4 Answers
7

avatar
@shersingh5259Mar 17, 2022

इस बार होली पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

होलिका दहन 17 मार्च को किया जाएगा और एक दिन बाद यानी 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी| इस होली में क्या कहती हैं आपकी राशि, तो चलिए आपको बताते हैं कि इस होली में आपकी राशी आपको क्या देने वाली है|

मेष राशि :

मेष राशि वालों को होली पर परिवार से मतभेद हो सकता है इसलिए अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें| काम में सफलता मिलने की संभावना है| इस होली पर मेष राशि वाले लाल रंग का टिका भगवान को लगाएं और लाल रंग के रंग-गुलाल से होली खेलें|

Letsdiskuss

वृषभ राशि :

इस राशी के लोग अपने अहंकार को भुला कर अपनों के साथ होली मनाएं| नकारात्मक बातों से दूर रहें वरना काम में असफलता मिल सकती है| इस राशी के लोग इस साल गुलाबी गुलाल से होली खेलें|

मिथुन राशि :

इस राशि वाले लोग जो संभव हो उसे पाने की कोशिश करें, यानी कि सपने सिर्फ वे ही देखें, जिन्हें पाने के लिए आप मेहनत कर पाएं| आपकी की गई मेहनत रंग लाएगी| होली पर मिथुन राशि वाले हरे रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और हरे रंग से होली खेलें|

कर्क राशि :

इस राशि के लोग अपने काम में तकनीक का प्रयोग करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी| काम में जल्दबाजी न करें| कर्क राशि वाले सफेद रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और इस रंग से होली खेलें|

सिंह राशि :

सिंह राशि वाले अपनी मन की सुनकर काम करें और अपने समय का सही प्रयोग करें| होली के बाद नए कामशुरू करें सफलता मिलेगी| होली पर सिंह राशि वाले पीले रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और पीले रंग से होली खेलें|

कन्या राशि :

कन्या राशि वाले अपने स्वास्थ्य के लिए थोड़ा जागरुक रहें| इसके साथ ही अपने खान-पान पर ध्यान दें| इस होली पर कन्या राशि वाले हरे रंग से होली खेले|

तुला राशि :

तुला राशि वालों के सरकारी काम बनेंगे| आप अपने रिश्तों को सुधारें| आहार आप किसी से कुछ बात कहना चाहते हैं तो कह सकते हैं आपकी बात बन सकती है| तुला राशि के लिए लोग इस होली में गुलाबी रंग से होली खेलें|

वृश्चिक राशि :

वृश्चिक राशि वालों को अपने प्रयास और बढ़ाने होंगे और अपनी सोच को पॉजिटिव रखें| आपको इस पर सफलता मिलेगी| होली पर वृश्चिक राशि वाले लाल रंग से होली खेलें|

धनु राशि :

इस राशि के लोग अपने आलस्य को अपने से दूर रखें| इस राशि के लोगों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है| इस होली पर धनु राशि वाले पीले रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और पीले रंग से होली खेलें|

मकर राशि:

मकर राशि वाले लोगों से घुले मिलें, पसंदीदा व्यंजन खाएं| ध्यान रखें सब कुछ अच्छा होगा| होली पर मकर राशि वाले सफेद रंग का गुलाल अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और आप सफ़ेद रंग के गुलाल से होली खेलें|

कुंभ राशि :

कुंभ राशि वालों को नए दोस्त मिल सकते हैं| नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है, इस होली परिवार वालों से संबंध सुलझ सकते हैं| होली पर कुंभ राशि वाले सफेद रंग से होली खेलें|

मीन राशि :

मीन राशि वालों के दोस्त आपकी बातचीत से नाराज हो सकते हैं, इसलिए बातों पर संयम रखें|नया काम शुरू करने के लिए होली के बाद का समय अच्छा है| होली पर मीन राशि वाले पीला रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और पीले रंग से होली खेलें|

1
3
avatar
@krishnapatel8792Dec 23, 2022

होली का त्यौहार आते ही लोग बहुत खुश हो जाते हैं क्योंकि होली के रंगों का सीधा संबंध हमारे जीवन से बताया गया है ऐसी मानता है कि इनका सीधा असर राशि पर होता है ज्योतिष के अनुसार बताया गया है कि होली के अवसर पर किन लोगों की राशि के लिए कौन सा रंग शुभ माना गया है और इस बार किन राशि वाले लोगों की किस्मत चमकेगी।

मेष राशि वालों को परिवार से मतभेद सुलझाने का मौका मिलेगा साथ ही अच्छी सफलता मिलेगी इस बार मेष राशि वाले लोग लाल रंग के चंदन को भगवान को लगाएं। इसके अलावा कुंभ राशि और मीन राशि वाले लोगों की किस्मत चमक सकती है।Letsdiskuss

और पढ़े- सुख-समृद्धि पाने के लिए होली में कौन से उपाय अपनाएं ?

1
3
avatar
@preetipatel2612Dec 23, 2022

होली का रंग हमारे हिंदू धर्म में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें रंग,गुलाल उड़ा कर लोगों के साथ मिलकर होली मनाई जाती है और होली गीत गाए जाते हैं।इस दिन सभी के घर में अच्छे-अच्छे पकवान भी बनाए जाते हैं। इस होली में सभी व्यक्ति गिले-शिकवे मिटाकर एक साथ हो जाते हैं। क्योंकि होली ना केवल रंगों का त्योहार है बल्कि दो दिलों का भी त्यौहार माना जाता है। तो चलिए आज जानते हैं कि इस होली में किन राशि वालों की किस्मत चमकेगी। तुला राशि वाले व्यक्ति की किस्मत इस होली चमक सकती है उसे इस होली में गुलाबी रंग से होली खेलना चाहिए। कुंभ राशि वाले लोगों के लिए भी यह होली बहुत अच्छी है जिन्हें सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए।यह होली कन्या राशि के स्वास्थ्य में थोड़ा सा प्रभाव डाल सकती है लेकिन कन्या राशि वालों को अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सी शक्तियां बरतनी चाहिए और उन्हें इस होली हरे रंग से खेलनी चाहिए।Letsdiskuss

और पढ़े- सुख-समृद्धि पाने के लिए होली में कौन से उपाय अपनाएं ?

1
3
V
@vandnadahiya7717Dec 23, 2022

दोस्तों होली रंगों का त्योहार होता है और बहुत लोगों को होली खेलना पसंद होता है आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि इस बार होली पर किन राशियों की चमकेगी किस्मत। यदि मेष राशि वाले इस होली पर लाल रंग से होली खेलते हैं तो मेष राशि वालों की किस्मत चमक सकती है और वृषभ राशि वालों के लिए होली आगे बढ़ने का अवसर है वृषभ राशि वालों ने गुलाबी रंग अपने ईष्ट को गुलाबी रंग लगाकर होली मनाने से वृषभ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। सिंह राशि वालों को पीले रंग से होली मनाना चाहिए। इसे उनकी किस्मत चमक सकती हैं।

Article image

1
3