Deepti Singh's avatar
Dec 30, 2023science-and-technology

छठ पूजा सबसे पहले किसने मनाया था और क्यों मनाया था?

18
1 Answers

avatar
Dec 29, 2023

शायद आपको जानकारी नहीं होगी कि छठ पूजा सबसे पहले किसने मनाया था और क्यों मनाया था तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

छठ पूजा की शुरुआत कैसे हुई इसकी जानकारी देंगे:-

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि छठ पूजा की शुरुआत सबसे पहले सूर्य के पुत्र कर्ण ने सूर्य की पूजा करके की थी। कर्ण सूर्य भगवान के परम भक्त थे। वह घंटे तक पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्ध्य देते थे और सूर्य देव की कृपा से ही वह महान योद्धा बने थे। और तब से लेकर आज भी महापर्व छठ में अर्ध्य दान की यही परंपरा प्रचलित है।

चलिए जानते हैं कि छठ पूजा कैसे की जाती है:-

  • छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के सष्ठी तिथि को मनाए जाने वाला एक हिंदू पर्व है। छठ पूजा मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल मे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
  • छठ पूजा के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना पड़ता है और स्नान करना पड़ता है। और फिर स्नान करने के बाद छठ व्रत का संकल्प लेना होता है। और संकल्प लेते वक्त सूर्य देव और छठी मैया का ध्यान करें, आवृत्ति को छठ पूजा के दिन अनुग्रह नहीं करना होता, यदि संभव हो तो निर्जला व्रत रखकर उसका विधिवत पालन करें।
  • छठ के पहले दिन संध्या काली अर्ध्य होता है, जिसमें डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है। और इस दिन भगवान सूर्य को अर्ध्य देने के लिए बास या पीपल की टोकरी या सूप का उपयोग किया जाता है। जिसमें फल,फूल गन्ने,पकवान और पूजन सामग्रियों को अच्छी तरह से रखना पड़ता है। और साथ ही सोफिया टोकरी पर सिंदूर लगाना होता है।
  • छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय होता है। इस दिन व्रत इस नाम ध्यान करने के बाद कद्दू भात का सेवन करते हैं। और फिर छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना करते हैं।

Letsdiskuss

6