Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Ramesh Kumar's avatar
Aug 5, 2022entertainment

लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार करना सोशल मीडिया में इतना ट्रेंड क्यों कर रहा है?

1 Answers
React

A
@abhinavkumar4574Aug 5, 2022

आज का जमाना सोशल मीडिया का जमाना है ऐसे में अगर कोई भी कुछ भी बोलता है तो उसे सोच समझकर बोलना चाहिए। अगर भारत के नागरिक नाराज हो गए तो फिल्म के एक्टर की फिल्में भी धराशाई और बहिष्कृत हो सकती है। क्योंकि किसी भी फिल्म के लिए उनके फैन और दर्शक ही उनकी अंतिम पूंजी होते हैं।

Letsdiskuss

दोस्तों इस समय लाल सिंह चड्ढा film का बहिष्कार क्यों हो रहा है आइए जानें?

इसके कई कारण जो इसके बैकग्राउंड में छिपे हुए हैं। तो हम बता रहे हैं आपको लाल सिंह चड्ढा फिल्म अभी सिनेमा घर में और किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई नहीं गई है। ‌

इसका क्या कंटेंट है? इसके बारे में भी लोगों को जानकारी नहीं है, फिर भी इस फिल्म का बहिष्कार क्यों किया जा रहा है? यह जानना आपके लिए दिलचस्प होगा-




आमिर खान की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का सोशल मीडिया पर बहिष्कार किया जा रहा है इसका क्या कारण है आइए जाने।

आपको बता दें कि आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है जिसका नाम लाल सिंह चड्ढा है। ‌ इस फिल्म का बहिष्कार लोगों द्वारा किया जा रहा है ऐसा क्यों हो रहा है इसका कारण इस आर्टिकल में जानिए।

दोस्तों इससे पहले आमिर खान की एक फिल्म आई थी, जिसका नाम पीके था जिसमें उन्होंने धार्मिक आडंबर के खिलाफ उस फिल्म में कंटेंट दिखाया था। आमिर खान पर हमेशा यह आरोप लगता रहा है कि वह किसी भी एक मुद्दे को उठाते हैं तो वह एक तरफा ही उठाते हैं। इस कारण से दर्शक उनसे नाराज हो जाते हैं। ‌ यह पीके के साथ ही हुआ था।

वे अपने फिल्म के कंटेंट में किसी एक विशेष समुदाय और एक धर्म पर टिप्पणी करते हुए नजर आते हैं, ऐसा लोग कहते हैं।‌ इसलिए लोगों को यह पसंद नहीं आता है। देखा जाए तो कुछ इसी तरह का उनके फिल्म का कंटेंट होता है जिसमें अच्छाई के नाम पर किसी एक पक्ष के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाती है।

हमेशा आरोप लगते रहे हैं कि टीवी सीरियल हो या उनकी फिल्मों में ऐसा कंटेंट जानबूझकर रखा जाता है जिसमें कोई एक पक्ष की बुराई सामने आती है। देखा जाए तो उनकी फिल्म का इसी बात का लोग विरोध करते हैं, दूसरी उनकी कई गैर जिम्मेदाराना इंटरव्यू भी उनके फिल्मों के बायकाट करने का कारण भी बना है।



आमिर खान की फिल्म का क्यों हो रहा है विरोध?



इसके अलावा आमिर खान ने 2015 में एक साक्षात्कार दिया था, जिसमें उन्होंने ऐसी टिप्पणी की जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारा देश सहिष्णुत है लेकिन ऐसे लोग हैं, जो दुर्भावना फैलाते हैं। उनकी पत्नी किरण राव ने भी अपने विचार उस समय प्रकट किए थे और कहा था कि अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए देश छोड़ने पर विचार करेंगे।

इस तरह की बयानबाजी के कारण काफी लोग उनसे नाराज भी हो गए थे। 4 साल बाद आमिर खान की फिल्म आ रही है ऐसे में इस फिल्म को बायकाट करने का हैशटैग सोशल मीडिया पर चालू हो गया है। फिल्म रिलीज होने से पहले इस तरह का बहिष्कार आमिर खान के कार्य के लिए और फिल्म के पैसे डूब जाने सवाल उठ रहा है।

देखा जाए जब भी कोई एक्टर कुछ भी ऐसी बातें बोलता है जिस कारण से देश की भावना आहत होती है तो लोग उसके फिल्मों का बाय काट सबक सिखाना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर लोग या भी कह रहे हैं कि आमिर खान को देश में बहुत कुछ दिया लेकिन उन्हें देश से प्यार नहीं है।

ट्विटर पर बायकॉट

दोस्तों वैसे तो आमिर खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं लेकिन लाल सिंह चड्ढा को लेकर इन दिनों सुर्खियों में नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे या फिल्म आधिकारिक रूप से हॉलीवुड की क्लासिक फॉरेस्ट गम की रिमेक है। आमिर खान के पिछले बयानों के कारण उनकी फिल्मों को बॉयकट करने का सिलसिला सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर म हैशटैग 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड करने लगा है।

आमिर खान की फिल्म बाय काट होने के बाद उन्होंने फिल्म में किया है बदलाव

सोशल मीडिया पर इतना बाय काट होने के बाद अब उन्होंने अपनी फिल्म में कुछ पॉइंट पर बदलाव किया जो वे खुद नहीं बता रहे हैं लेकिन इतना बता रहे कि उन्होंने इसमें बदलाव किया है। ‌



कब रिलीज होगी लाल सिंह चड्ढा

दोस्तों लाल सिंह चड्ढा फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।‌ इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर हैं‌। जबकि साउथ के एक्टर नागा चैतन्य बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।



0
React