Advertisement

Advertisement banner
OthersValentine-s Day क्यों मनाते हैं ?

| Updated on February 7, 2019 | others

Valentine-s Day क्यों मनाते हैं ?

1 Answers
P

@poojamishra3572 | Posted on February 7, 2019

Valentine's Day को प्यार का दिन कहा जाता है, सभी कपल्स के लिए यह दिन बहुत ख़ास होता है |इस दिन प्यार का इज़हार किया जाता है , और हर साल 14 फरवरी को Valentine's day मनाया जाता है | लेकिन आपको बताते है की Valentine's Day क्यों मनाया जाता है |



Article image

(courtesy-eventbrite)


वैलेंटाइन डे का दिन एक व्यक्ति के नाम पर रखा गया है, जिसका नाम वैलेंटाइन था | वैलेंटाइन मनाने के पीछे यहकहानी है की रोम का एक बुरा राजा Claudius था, राजा का ये मानना था की अकेला सिपाही एक शादी शुदा सिपाही के मुक़ाबले ज्यादा प्रभावशाली सिपाही होता है , क्योंकि शादी सुदा सिपाही हर वक़्त यही सोचता रहता है की उसके मर जाने के बाद उसके परिवार का क्या होगा इस वजह से वह जंग पर पूरा ध्यान नहीं दे पाता | इसलिए राजा ने आदेश दिया की कोई भी सिपाही शादी नहीं करेगा, और अगर किसी ने राजा का कहा ना माना तो उसे मार दिया जायेगा |राजा के इस फैसले से सभी सिपाही बहुत ज्यादा दुखी थे | लेकिन रोम के एक संत वैलेंटाइन को यह गलत बात बिलकुलमंज़ूर नहीं थी उसे लगता था राजा ने सभी सिपाहियों के साथ अन्याय किया है |वह राजा से छुप कर सिपाहियों की शादी करवाने लगा | एक दिन यह बात राजा Claudius के पास यह बातपहुंच गयी और राजा ने संत वैलेंटाइन को मौत की सज़ा सुना दी |

Article image (courtesy-splender)
यही कारण है की संतवैलेंटाइन की क़ुर्बानी को 14 फरवरी के दिन के रूप मेंयाद किया जाता है, और इस दिन सभी प्यार करने वाले एक दूसरे को gifts , chocolates व अन्य चीज़े देते है, और अपने प्यार का इज़हार करते है |

0 Comments