Advertisement

Advertisement banner
Othersहिडन बर्गर ने अडानी के खिलाफ ऐसी खबर क्य...
K

| Updated on February 11, 2023 | others

हिडन बर्गर ने अडानी के खिलाफ ऐसी खबर क्यों फैलाई कि एक हफ्ते के अंदर ही उसके सारे शेयर डाउन हो गए

1 Answers
S

@setukushwaha4049 | Posted on February 9, 2023

सेबी ने अडानी के शेयरों में हुई गिरावट पर कहा कि पिछले हफ्ते के दौरान, एक कारोबारी समूह के शेयरों की कीमत में असामान्य उतार-चढ़ाव देखा गया है,बाजार नियांक ने कहा कि बाजार के सुचारू और कुशल तरीके से काम करने के लिए किसी खास शेयरों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव से निपटने को लेकर सभी निगरानी व्यवस्था मौजूद हैं।उसने बयान में कहा कि सभी खास मामलों के संज्ञान में आने के बाद सेबी उनकी जांच करता है और उचित कार्रवाई करता है।

पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह बयान अडाणी मामले के मद्देनजर ही जारी किया गया है, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने बयान में कहा कि अपने नियमों के तहत सेबी बाजार के व्यवस्थित और कुशल कामकाज को बनाए रखना चाहता है,उसने कहा कि किसी खास शेयर में ज्यादा उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए अच्छी तरह से परिभाषित, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध निगरानी उपाए (एएसएम ढांचे सहित) मौजूद हैं।


बयान के मुताबिक, यह व्यवस्था किसी भी शेयर की कीमतों में उतार-चढ़ाव होने पर कुछ शर्तों के तहत अपने आप सक्रिय हो जाती है,शेयर बाजारों - बीएसई और एनएसई ने अडाणी समूह की तीन कंपनियों- अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन और अंबुजा सीमेंट्स - को अपने अल्पकालिक अतिरिक्त निगरानी उपाय (एएसएम) के तहत रखा है,इसका मतलब है कि 'इंट्रा-डे ट्रेडिंग' के लिए 100 फीसदी अपफ्रंट मार्जिन लागू होगा, जिससे इन शेयरों में सट्टेबाजी और शॉर्ट-सेलिंग को रोका जा सके।Article image

0 Comments