S
Updated on Jul 15, 2019science-and-technology

मृत शरीर पानी में क्यों तैरता हैं जबकि जिंदा इंसान डूब जाता हैं?

React
1 Answers

K
Research-Oriented Learner
Answered on Jul 15, 2019

यह सवाल सही में बहुत ही रोचक है। ज़िंदा इंसान पानी में तैरते रहने का प्रयास करता है और अगर ना तैर पाए तो डूबकर मर जाता है। कुछ देर के बाद डेड बॉडी बिना कोई प्रयास, तैर कर पानी की सतह के ऊपर आ जाती है। इस पुरी घटना के साथ विज्ञान जुड़ा हुआ है। वो चीज जिसका गुरुत्वभार पानी के गुरुत्वभार से ज्यादा हो वो पानी में डूब जाती है।


Article imageसौजन्य: ज्ञान एप्प


इंसान का शरीर जब वो ज़िंदा होता है तब ज्यादा गुरुत्वभार वाला होता है और इसी लिए वो डूब जाता है। डूबने के बाद इंसान मर जाता है और उस के शरीर में पानी भर जाता है। शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र काम न करने से बैक्टेरिया बढ़ते है और इसके चलते शरीर में गैस बनती है। धीरे धीरे शरीर का विघटन होना शुरू हो जाता है।

गैस बनने से शरीर का गुरुत्वभार पानी के गुरुत्वभार से कम हो जाता है और इसी के चलते डेड बॉडी पानी के ऊपर आ जाता है। वैसे ऐसी घटना सिर्फ मनुष्य के शरीर के साथ ही नहीं पर और भी बहुत सी चीजों के साथ होती है पर मनुष्य का शरीर ध्यान आकर्षित करने से यह बात कॉमन बन गई है।


React