H
Jan 2, 2024entertainment

लोग जय श्रीराम क्यों बोलते है?

19
2 Answers

A
Dec 19, 2023

आपने देखा होगा कि आपके घर में जो भी बुजुर्ग लोग यानी कि आपके दादा-दादी और नाना नानी रहते हैं तो आपने उनके मुंह से जय श्री राम बोलते हुए देखा होगा। लेकिन आपने सोचा है कि लोग ऐसा क्यों बोलते हैं जब एक दूसरे से मिलते हैं तो और इस शब्द का अर्थ यानी की जय श्री राम शब्द का अर्थ क्या होता होगा। शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

लोग जय श्री राम क्यों बोलते हैं मैं आपको यहां पर बताऊंगी:-

हमारे हिंदू धर्म में जब एक बुजुर्ग दूसरे बुजुर्ग से मिलता है तो राधे राधे बोलते हैं, या फिर जय श्री राम बोलते हैं तो चलिए हम आपको जय श्री राम शब्द का अर्थ बताते हैं।लोग जय श्री राम बोलते हैं क्योंकि जय श्री राम एक जयकारा है। जो भगवान श्री राम की स्तुति में किया जाता है।इसकी मुख्य वजह यह है कि भगवान श्री राम हिंदू धर्म के सबसे लोकप्रिय भगवान थे। और भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुष या आदर्श पुरुष के रूप में लोग पूछते हैं।मैं आपको बता दूं की जय श्री राम शब्द का अर्थ है भगवान श्री राम की जय हो। यही वजह है कि लोग जय श्री राम बोलते हैं।

इसके अलावा हमारे हिंदू धर्म में कई सारे देवी देवताओं की पूजा की जाती है। और जब उनकी पूजा की जाती है तो हम उनकी जयकारा भी करते हैं। जैसे कि भगवान शिव और माता पार्वती जी की पूजा करते समय, माता सीता और भगवान राम की पूजा करते समय, और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते समय भी हम उनकी जयकारा बोलते हैं।

इस प्रकार हमारे हिंदू धर्म के लोग देवी देवताओं को बहुत मानते हैं और उनकी पूजा पाठ भी करते हैं।

Article image

10
avatar
Dec 31, 2023

आज भी हमारे भारत देश के कई सारे गांव में जब लोग एक दूसरे को मिलते हैं तो राम-राम कहते हैं। हमारे नाना नानी हो या हमारे दादा दादी हो सभी लोग एक दूसरे का अभिवादन करने के लिए जय श्री राम अवश्य बोलते हैं लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि आखिर जय श्री राम ही क्यों बोलते हैं इसके सिवा कुछ और भी तो कह सकते हैं। जैसे कि आज के समय में बच्चे एक दूसरे को मिलते हैं तो गुड मॉर्निंग, गुड आफ्टरनून कहते हैं लेकिन बड़े बुजुर्ग लोग जय श्री राम क्यों बोलते हैं चलिए हम आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

चलिए चर्चा करते हैं कि आखिर जय श्री राम ही क्यों बोला जाता है:-

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की जय श्री राम एक जयकारा है। जिसे भगवान श्री राम को याद करने के लिए बोला जाता है क्योंकि भगवान श्री राम जी हमारे हिंदू धर्म के सबसे प्रिय देवताओं में से एक थे। इसके अलावा भगवान श्री राम जी को मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से भी जाना जाता है और इस दुनिया में कोई भी ऐसे देवता नहीं थे जो की मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से जाने जाएं। मैं आपको बता दूं की जय श्री राम शब्द का शाब्दिक अर्थ है भगवान राम की जय हो। इसीलिए हमारे हिंदू धर्म के लोग हमेशा एक दूसरे से मिलने पर जय श्री राम बोलते हैं।

भगवान श्री राम जी को भगवान विष्णु जी का अवतार माना जाता है और इन्होंने त्रेता युग में अयोध्या के राजा दशरथ के घर में जन्म लिए थे। भगवान श्री राम 4 भाई थे। जिनमें से भगवान श्री राम जी सबसे बड़े भाई थे। और फिर भगवान श्री राम जी का माता सीता के साथ विवाह हुआ था।

Letsdiskuss

7