R
Jul 10, 2022health-beauty

लोग क्यों कहते है सबको सुबह की सैर करनी चाहिए ?

2
3 Answers

P
Jun 30, 2019
वर्तमान समय में जहाँ सभी लोग तकनीकीकरण में इतने व्यस्त है, वही वह आलस के भी आदि है | इसलिए उन यह बात समझ नहीं आती की सुबह के सैर मानसिक औरर शारीरिक दोनों के लिए फायदेमंद है | सुबह की सैर वह रामबाण इलाज़ है जो हमें कई बीमारियों से दूर रखती है और हमारे स्टैमिना को बढ़ने में मदद करती है |
वही दूसरी तरह ऐसा भी कहा जाता है की दिन का पहला पहर सुहावना और कम प्रदूषित होता है, जो आपके मन को शांत करता है व स्फूर्ति प्रदान करता है इसलिए सुबह पैदल चलने से आपकी शारीरिक कसरत होती है, जिससे आपको दिनभर स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।
मॉर्निंग वाक का एक सबसे बड़ा फायदा यह है की यह आपि सुबह जल्दी उठने की इच्छाशक्ति को भी जगाता है |
1. गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस का इलाज
गठिया जैसी बड़ी बीमारियों में मॉर्निंग वाक लाभदायक |
2. डिप्रेशन से मुक्ति
तनाव और डिप्रेशन से दूर रखने में मदद करता है |
3. हृदय स्वास्थ्य
जिन लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां होती है उनके लिए भी बहुत फायदेमंद है |
4. मधुमेह नियंत्रण
मधुमेह जैसी परेशानियों में काम आती है मॉर्निंग वाक |
5. वजन घटाने में मदद
अगर आप तेज़ी से अपना वजन घटाना चाहतें है तो आप नियमित रूप से मॉर्निंग वाक पर जाएँ, यह बहुत ही आसान और कारगर तरीका है |
Article image
1
S
Mar 1, 2022

आपने अक्सर सुना होगा कि आपके घर मे बड़े बुजुर्गो के मुँह से अक्सर सुने होंगे कि सुबह की सैर करने से सेहत अच्छी रहती है।

•सुबह सैर पर जाने से सुबह की ताजी हवा, शुद्ध वातावरण और सूर्य की किरणों से विटामिन डी मिलता है जिससे हमारा शरीर स्वास्थ्य रहता है।

• गलत खान -पान के वजह से अक्सर लोगो को कई सारी समस्यायों जैसे -पेट दर्द, कब्ज, एसीडिटी आदि समस्याये हो जाती है, तो सुबह की सैर करनी चाहिए जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, और भोजन अच्छे से पचता है।

•जिन लोगो को सुबह आलस सी लगती है, उनको रोज सुबह सैर पर जाना चाहिए जिससे आलस दूर भागता है और उनका शरीर फिट और स्वास्थ्य रहता है।Article image

1
avatar
Jul 10, 2022

लोग इसलिए कहते हैं सब को सुबह की सैर करनी चाहिए क्योंकि सुबह की सैर करने से पूरा दिन हमारे शरीर में ताजगी बनी रहती है। और आलस नहीं लगता। और कई सारी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं जैसे :-

. डिप्रेशन मुक्त होता है इंसान :- आजकल डिप्रेशन की समस्या काफी गंभीर समस्या बन गई है। इसलिए डिप्रेशन जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए सुबह उठकर मॉर्निंग वॉक करना चाहिए।

. डायबिटीज को करता है कंट्रोल :- जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है उन्हें रोजाना सुबह पैदल चलना चाहिए इससे डायबिटीज की समस्या कंट्रोल होती है।Article image

1