C
Mar 28, 2023others

कुछ लोग लेफ़्ट हैंड से क्यों लिखते हैं?

4
3 Answers

K
Sep 11, 2019

कुछ पहेलियाँ वैज्ञानिको को काफी साल से परेशान करती रही है और इन में से एक है लेफ्ट हैंड का उपयोग। ज्यादातर लोग रूटीन लाइफ के हर पहलु में राइट हैंड का इस्तेमाल करते है चाहे वो लिखना हो या खाना। कुछ लोग ऐसे भी है जो कुछ चीजे लेफ्ट हैंड से करते है और बाकी की राइट हैंड से। आखिर शरीर में ऐसा क्या होता है की इंसान को लेफ्ट हैंड का ज्यादा उपयोग आता है।

Article image सौजन्य: बीबीसी


इस सवाल के जवाब को पाने के लिए वैज्ञानिको ने काफी रिसर्च किये और अब जाकर इस बारे में कुछ पता चला है। वैज्ञानिको की माने तो इसका सीधा संबंध जीन्स से होता है जिस में लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने वाले लोगो के जीन्स कुछ अलग होते है।

जीन्स में परिवर्तन के कारण वे लोग लेफ्ट हैंड से आसानी से काम कर सकते है। ऐसा कहा जाता है की लेफ्ट हैंड से काम करनेवालों में कुछ अलग ही प्रतिभा होती है। बराक ओबामा से लेकर अमिताभ बच्चन तक कई ख्यातनाम लोग है जो की लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करते है। सचिन तेंदुलकर वैसे लेफ्ट हैंडी है पर वो बैटिंग राइट हैंड स्टाइल से ही करते है। इस तरह काफी लोग ऐसे भी होते है जो दोनों हाथो का इस्तेमाल सहूलियत से कर सकते है।


2
avatar
Jul 12, 2022

क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग लेफ्ट हैंड से क्यों लिखते हैं? चलिए इसके पीछे का कारण जानते हैं। इस दुनिया में रहने वाले 87% लोग लिखने के लिए राइट हैंड का इस्तेमाल करते हैं 10% लोग लेफ्ट हैंड का प्रयोग करते हैं और 3% लोग दोनों हाथों से लिख पढ़ सकते हैं।वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि लेफ्ट हैंड लिखने का क्या कारण हो सकता है। साइंटिस्ट ने पता लगाया है कि यह एक आम प्रक्रिया है जो जेनेटिक, लर्निंग थिअरी और मस्तिष्क की बनावट के साथ दूसरे कुछ कारण पर निर्भर है। जीन के परिवर्तन के कारण लोग लेफ्ट हैंड का लिखने के लिए प्रयोग करने लगते हैं। जैसे कि मैं लिखने के लिए लेफ्ट हैंड का प्रयोग करती हूँ।Article image

2
S
Mar 27, 2023

कुछ लोग लेफ्ट हैड से इसलिए लिखते है क्‍योंकि लैफ्ट हैंडेड लोग ज्यादातर अपने मस्तिष्‍क के सीधे हेमिस्‍फेयर का उपयोग करते हैं, जहां पर सभी क्रिएटिव सेंटर मौजूद होते हैं। कुछ लोगो का मानना है कि लेफ्ट हैंड से काम करने वाले लोगों की याद्दाश्‍त ज्यादा तेज होती है। ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि लैफ्ट हैंड से लिखने वाले लोगों के दोनों हेमिस्‍फेयर अच्‍छी तरह से कनेक्‍ट होते है, वही दूसरी ओर जो लोग लेफ्ट हैंड से लिखते है उनकी हैंडराइटिंग भी अच्छी होती है।

Article image

1