होली का नाम सुनते ही मथुरा और वृंदावन की होली का दृश्य सामने आता है | वैसे तो होली का त्यौहार सभी जगह खेला जाता है परन्तु मथुरा, वृंदावन में होली का अपना एक अलग महत्व है | बरसाने में लट्ठमार होली और फूलों से होली खेली जाती है | इसका भी अपना एक विशेष महत्व है | आइये बरसाने में लट्ठमार होली क्यों खेली जाती है जानते हैं |
बरसाने में लट्ठमार होली क्यों खेली जाती है ?
@brijeshmishra8622 | Posted on December 25, 2025
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि होली का त्योहार हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहारों में से एक है भारत के सभी देशों में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है जिस तरह मथुरा और वृंदावन की होली काफी मशहूर है उसी तरह बरसाने में भी एक तरह की होली खेली जाती है लट्ठमार होली लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर बरसाना में लट्ठमार होली क्यों खेली जाती है शायद आपको मालूम नहीं होगा चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म मथुरा में हुआ था लेकिन भगवान श्री कृष्ण जी राधा के गांव बरसाना होली खेले जाया करते थे इसलिए जब भी श्री कृष्ण और उनके साथी ही राधा को रंग लगाने जाते थे तो राधा और उनकी सहेलियां श्री कृष्ण जी और उनके दोस्तों को लाठी से मारती थी और खुद को बचाने के लिए श्री कृष्णा अपने को किसी सी चीज से छुपा लेते थे इस प्रकार बरसाना में आज भी लट्ठमार होली खेली जाती है ।
