Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Ramesh Kumar's avatar
Dec 11, 2023health-beauty

उल्टा चलना फायदेमंद क्यों कहा गया है?

3 Answers
8

avatar
@krishnapatel8792Mar 26, 2022

आइए आज हम आपको बताते हैं कि उल्टा चलना फायदेमंद क्यों कहा जाता है।

जब हम उल्टा चलते या फिर उल्टा दौड़ते हैं तो हमारा दिमाग बहुत तेजी से एक्टिव हो जाता है उस समय हमारा मस्तिष्क कुछ नया सीखने लगता है और हमारे शरीर को संतुलित बनाए रखने में बहुत ज्यादा मदद करता है। उल्टा चलने से या फिर उल्टा दौड़ने से रक्त का संचार बहुत अच्छे से चलने लगता है।उल्टा चलने से शरीर में लचीलापन आता है और शरीर में चमक बनी रहती है इसी प्रकार ऐसे बहुत से फायदे हैं जो हमें उल्टा चलने से प्राप्त होते हैं।Letsdiskuss

और पढ़े- किस उम्र के व्यक्ति को कितने कदम रोज चलना चाहिए?

1
5
avatar
@rinkipandey9448Mar 27, 2022

उल्टा चलने से दिमाग पर अधिक जोर पड़ता है. इससे दिमाग अच्छा काम करता है। दिमाग की कसरत जूता चलने से होती है। दिमाग और शरीर में संतुलन बनाने के लिए उल्टा कुछ समय चलना लाभदायक होता. ज्यादा देर तक उल्टा चलने से इंसान को चक्कर आ सकता और वह गिर सकता है। उल्टा चलने की एक्सरसाइज की सलाह अपने डॉक्टर से जरूर लेना चाहिए। हो सकता है आपको उल्टा चलने में फायदा की जगह नुकसान हो सकता है इसलिए डॉक्टरी सलाह लेकर ही कोई कदम उठाएं।

Health Benefits of reverse walking in hindi | Health Benefits of reverse  walking: अब सीधे नहीं, उल्टे चलने से दूर होंगी बीमारियां | Patrika News

1
6
avatar
@poonampatel5896Dec 10, 2023

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योग का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। योग और एक्सरसाइज के अलावा रोजाना पैदल चलना या टहलना बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना 30 से 40 मिनट की वाक आपके शरीर को तमाम समस्याओं से मुक्त रख सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि उल्टा चलना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। शायद नहीं जानते होंगे तो चलिए हम आपको बताएंगे, की उल्टा चलना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

रोजाना रिवर्स वाक करने से डायबीटीज,हाई ब्लड प्रेशर और किडनी से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है। इसके अलावा उल्टा चलना मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद होता है।

उल्टा चलने से शरीर का संतुलन ठीक रहता है, यह माना जाता है कि आप सीधे चलने की वजह कुछ रोज उल्टा चलते हैं तो इससे आपके दिमाग पर अधिक जोर पड़ता है। ऐसा करने से दिमाग ज्यादा काम करता है। जो के शरीर के समन्वय और संतुलन को बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। ऐसा करने से आपकी एकाग्रता भी बढ़ती है और दिमाग स्वस्थ रहता है।

रोजाना 20 से 30 मिनट उल्टा चलने से आपके घुटनों को बहुत फायदा मिलता है। ऐसा करने से आपके घुटनों में दर्द की समस्या दूर हो जाती है, घुटनों का दर्द दूर करने और दर्द या सूजन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना कुछ देर उल्टा चलना बहुत फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों के पैर में कोई चोट लगी हो या गठिया की समस्या से पीड़ित है तो उनके लिए उल्टा चलना बेहद फायदेमंद होता है। ऐसा करने से आपके घुटनों पर भी दबाव कम पड़ता है। और इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आसानी होती है।

Letsdiskuss

1
6