komal Solanki's avatar
Updated on Oct 23, 2023education

विश्व आर्द्रभूमि दिवस क्यो मनाया जाता है?

28
2 Answers

M
Answered on Oct 21, 2023

विश्वभर मे प्रतिवर्ष 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है। वेटलैंड्स पानी वाले स्थानो को जो जैव विविधता को समृद्ध करते हैं। मानव सभ्यता को समृद्ध करने में इनका मुख्य महत्वपूर्ण योगदान होता है।आप लोगो ने देखा होगा कि हमेशा पानी के किनारे लोगों की बसाहट होती है क्योंकि जीवन के लिए जल प्राथमिक जरूरत पड़ती है। वेटलैंड्स तीन प्रकार जैसे - तटीय, अंतर्देशीय और मानव निर्मित होते है।

इनके नष्ट होने से मनुष्य, अन्य जीव, जंतुओ और वनस्पतिय जीवो पर भी बहुत ही बुरा दुष्प्रभाव पड़ता है और इसीलिए इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्वभर मे प्रतिवर्ष 2फ़रवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस के रूप मे मनाया जाने लगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस के दिन की सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सरंक्षण में सहभागी बनने का उन्होंने आह्मन किया है।Article image

14
avatar
Answered on Oct 21, 2023

विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2 फरवरी को मनाया जाता है। पहली बार यह 1997 में मनाया गया था।वेटलैंड यानी नदी,तालाब, पोखर और ऐसे जल क्षेत्र जहां हमेशा या साल के कई महीने जल भरा रहता है।वेटलैंड जंतु ही नहीं बल्कि पौधे के लिए भी एक समृद्ध तंत्र है। जहां कई उपयोगी वनस्पतियां और औषधि पौधे प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। वेटलैंड मानव जीवन जलवायु परिवर्तन की प्रतिकूल प्रभाव को कम करने दुर्लभ प्राणियों के आश्रय मत्स्य पालन, धान, खेती आदि आजीविका उपार्जन गतिविधियों में काफी महत्वपूर्ण है।करीब 51 साल पहले 1972 में प्राकृतिक पर्यावरण के धरोहर को बचाने के लिए रामसर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए गए थे। वेटलैंड एक ऐसी भूमि होती है जो जल से ढकी हो या जिसकी के नजदीक हमेशा जल मौजूद हो।इसमें बाढ़ वाले मैदान, दलदल,तालाब मानव निर्मित बेटलैंड शामिल है।Article image

14