न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को घोषणा करते हुए सबको चौंका दिया कि वह 7 फरवरी तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगी, 26 अक्टूबर 2017 को जैसिंडा न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनी थीं।37 साल की उम्र में जैसिंडा दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला प्रधानमंत्री बनी थीं,अर्डर्न का चौंकाने वाला फैसला साढ़े पांच साल के कार्यकाल के बाद आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जैसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि अब देश का नेतृत्व जारी रखने के लिए मेरे पास ऊर्जा नहीं है, गर्मियों की छुट्टी के दौरान मैंने इस बात पर विचार किया, अब इस्तीफा देने का समय आ गया है,उन्होंने कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। लेकिन वह जानती हैं कि न्यूजीलैंड के लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दे इस साल और चुनाव तक सरकार के ध्यान में रहेंगे, अर्डर्न ने बताया कि 14 अक्टूबर को आम चुनाव होंगे।





