Advertisement

Advertisement banner
Science & TechnologyXiaomi का Mi TV कब लांच है और क्या कीमत ...
B

| Updated on January 7, 2019 | science-and-technology

Xiaomi का Mi TV कब लांच है और क्या कीमत है इसकी ?

1 Answers

@rahulaobaraॉya6964 | Posted on January 7, 2019

Xiaomi ने हमेशा ही अपने सभी प्रोडक्ट्स में कुछ ना कुछ ख़ास बात रखी है , लेकिन इस बार Xiaomi भारत के बाज़ारो में 10 जनवरी को Mi TV को लांच करने जा रही है , चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi काफी दिनों से इस बात पर चर्चा में रही की Mi TV को कब भारत में लांच किया जाएगा | क्योंकि कई लोगो का कहना था की यह एक अफवाह हैं |

Article image

लेकिन अब xiaomi ने खुद इस बात को confirm कर दिया है की 'bigger' MI TV अब 10 जनवरी को ही भारत में लॉच किया जाएगा | हालांकि इस नए bigger टीवी का क्या नाम होगा इस बात का कोई खुलासा अभी तक नहीं किया गया है,साथ ही इस टीवी को चीन में पहले लांच किया जा चुका है ,चीन में लॉन्च हुए 65 इंच के MI TV 4 की कीमत 5,999 युआन (चीनी मुद्रा) रखी गई हैं और xiaomi कंपनी का दावा है की यह टीवी भारत में अब तक का सबसे बड़ा टीवी होगा | 55 इंच के MI TV 4 प्रो की कीमत भारत में 49,999 रुपये है, जिसके हिसाब से 65 इंच के टीवी की कीमत 55 हजार से 60 हजार के बीच हो सकती है |


चीनी कंपनी xiaomi के MI TV 4 की ख़ासियत यह है की इसमें आपको स्लीक डिजाइन के साथ साथ 55 इंच की स्क्रीन मिलेगीऔर बताया जा रहा है कि बाकी Mi TV की वेरियंट्स की तरह इसे भी चाइना वेरियंट ही भारत में लाया जाएगा |

0 Comments