Asked 5 years ago

दिल्ली में भीषण गर्मी की लहर, 29 जून मंगलवार को दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा

0
2K
T
Trishna .Author

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

गर्मी की भीषण मार झेल रहे है दिल्लीवासी।कोरोना के साथ गर्मी से भी परेशान है जनता। गर्मी का मौसम हमेशा ही मैदानी क्षेत्रों के लिए एक मुसीबत सा होता है। जिसका पता हर किसी को देखकर ही लग जाता है। दिल्ली में होने वाली गर्मी हर साल नया रिकॉर्ड बनाती है। और इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 29 जून ये वह दिन है जब दिल्ली में गर्मी ने पिछला 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। जिस कारण यहाँ भयंकर गर्मी हो रही है। गर्मी के साथ लू लगने का खतरा भी बढ़ गया है। इस गर्मी से आम जनता बहुत परेशान हैं। और सब भगवान से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्दी से जल्दी यहां मानसून आ जाए।

गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगो को 2 जुलाई को हल्की बारिश से मिलेगी राहत। बीते कई दिन से दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली मे 3 दिन और गर्मी रहेगी। लेकिन 2 और 3 जुलाई को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस साल की बारिश दिल्ली वालों को बहुत राहत देगी।

अगर मौसम विभाग (IMD) की माने तो दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है और आने वाले 1 दिन में 43डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगामौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में मॉनसून दो हफ्तों से काफी धीमी गति से चल रहा है। और अभी दिल्ली में मॉनसून पहुंचने में समय लगेगा। इसके साथ ही चंडीगढ़, राजस्थान, पंजाब हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश मे आने वाले 1 हफ्ते तक, मानसून के कोई आसार नहीं है।वहीं देश मे दूसरी ओर यह देखा जा रहा है की दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, पश्चिमी राजस्थान में 2 हफ्ते पहले ही पहुंच चुका है।

(मौसम विभाग ) IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने मानसून के बारे में बताते हुए कहा कि अरब सागर में बने दबाव के कारण ही मॉनसून को गति मिली है जिस वजह से वो बाड़मेर समेत राजस्थान के कुछ भागो मे आ पाया।इसके साथ ही केरल में दो दिन देरी से पहुंचने के बाद मॉनसून पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत को जा रहा है। वो भी लगभग 8 दिन पहले।


V

Answered By Virat Kumar

Social Buzz Reporter
View Profile

I am a student.

Updated on06/30/21
0