आपको भारत के सबसे डरावनी जगह कौन-कौन सी है इसके बारे में बताती हूं।
भानगढ़ का किला, राजस्थानराजस्थान के अलवर में स्थित भानगढ़ का किला डरावना होने के चलते दुनियाभर में मशहूर है। ऐसा कहा जाता है कि इस किले का वातावरण ही ऐसा है, जिससे किसी की मौजूदगी महसूस की जा सकती है। यहां आने वाले लोगों को अचानक बेचैनी महसूस होने लगती है। ऐसी अफवाहें भी हैं कि यहां आकर कई लोग गायब भी हो चुके हैं। हालांकि फिर भी भानगढ़ घूमने आने वालों की संख्या काफी अधिक है। इस किले के बाहर साफ लिखा है कि यहां शाम के बाद ना ठहरें। इसके पीछे की कहानी ये है कि यहां एक रानी रहा करती थी, जिसपर एक तांत्रिक ने तंत्र विद्या की। वो रानी को हासिल करना चाहता था लेकिन रानी ने ऐसा कभी नहीं होने दिया। बाद में मरते समय तांत्रिक ने इस स्थान को श्राप दे दिया था।
रामोजी सिटी फिल्म, हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थि रामोज फिल्म सिटी को भी भूतों का घर कहा जाता है।ऐसा कहा जाता है कि यहां कई सैनिकों के भूत रहते हैं।यह फिल्म भूमि इस सिटी पर बनी हैजबां निजामों के समय युद्ध हुआ करता थ। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थान बेहद लंबे समय से डरावना ही है।









