P
Pravesh Chauhan· 6 years ago
Author

क्या सब्जियों से कोरोना वायरस को धोया जा सकता है?

0
400

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on12/25/25
क्रोना वायरस के वैश्विक महामारी घोषित होने के बाद सभी लोगों को यह डर सताने लगा है कि क्या यह वायरस सब्जियों और फलों से भी फैल सकता है. आपको व्हाट्सएप पर भ्रामक वीडियो जरूर दिखाई देती होंगी. जिसमें कहा जाता है कि वायरस सब्जियों से भी फैल सकता है और तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं वायरस को सब्जियों से से दूर करने के लिए..
 
मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है अभी तक किसी भी मेडिकल रिपोर्ट में यह साबित नहीं किया है कि फलों और सब्जियों से भी वायरस फैल सकता है. मगर फिर भी अपनी सेफ्टी रखना बहुत जरूरी है इसके लिए कुछ टिप्स आजमा कर अपने मन को तसल्ली दे सकते हैं.
 
सीएसई के अनुसार, वैसे तो सब्जियों व फलों से 75 से 80 प्रतिशत कीटनाशक अवशेषों को ठंडे पानी से धोकर हटाया जा सकता है.लेकिन सब्जियों को 2% नमक वाले पानी से धोने पर अधिकांश कीटनाशक अवशेष हटाने में मदद मिलती है. सब्जियों के छिलकों पर मौजूद गंदगी नमक वाले पानी से धोएं.
 
सब्जियों को धोने के लिए आप 10 मिनट तक सब्जियों को गर्म पानी में भिगो दें.ऐसा करने से सब्जियों के 95% तक किटाणु मर जाते हैं।
 
सब्जियों को धोने के लिए आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.इसके लिए आप पानी में एक चम्मच बैकिंग पाउडरर पानी में मिलाकर सब्जियों को धोएं.
 
आप सब्जियों को बेहतर तरीके से साफ करने के लिए पानी में नमक मिलाकर भी सब्जियों को साफ कर सकते हैं.
 
फल व सब्जियों को साफ करने के लिए सिरके का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.कारण, सिरके में कीटाणु और कीटनाशक को साफ करने की क्षमता होती है.इसके लिए एक कटोरे में पानी लें और उसमें कप व्हाइट वेनेगर डाल लें। इस पानी में फल और सब्जियों को डालकर धो लें.फिर इन्हें साफ पानी से भी धो लें.
P
View Profile
0