Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
B
Apr 17, 2023food-cooking

चिकन मसाला पाउडर घर में कैसे बना सकते हैं ?

4 Answers
2

@gitapamdeya4828Oct 21, 2018
Giggle7bytes
0
0
@gitapamdeya4828Oct 21, 2018
चिकिन मसाला पाउडर घर में बनाने की आसान विधि है | आप घर में चिकिन मसाला बना सकते है |
विधि :-
खड़ी धनिया - 1/2 कप
सौंफ - 01 बड़ा चम्मच
जीरा - 02 बड़ा चम्मच
- शाह जीरा या काला जीरा - 01 बड़ा चम्मच
- काली मिर्च - आधा बड़ा चम्मच
- मेथी दाना - आधा बड़ा चम्मच
- खड़ी लाल मिर्च - 05
- करी पत्ता - 20-25 पत्तियाँ
Article image
विधि :-
- चिकन मसाला पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई को गैस की तेज आंच पर गर्म करें।
- अब आप आंच कम कर दें और गर्म कड़ाई में करी पत्ता डालें और उसको कुरकुरा होने तक भून लें।
- उसको अलग निकल लें और अब लाल मिर्च को गर्म कड़ाई में डाल कर भून लें | फिर मिर्च को अलग निकल लें |
- अब आप गरम कड़ाई में धनिया, मेथी दाना, सौंफ, जीरा, शाह जीरा और काली मिर्च डालें और तब तक भूनें जब तक की खुश्बू न आने लगे |
- अब सभी मसलों को ठंडा होने दें और फिर मिक्सी में बारीक़ पीस लें |
लीजिये चिकिन मसाला तैयार है |

0
1
S
@setukushwaha4049Apr 16, 2023

आज हम आपको चिकन मसाला बनाने की सबसे आसान विधि बताएंगे जिससे आप घर पर कुछ ही मिनटों मे आसानी से चिकन मसाला पाउडर बना सकते है -

चिकन मसाला पाउडर बनाने की समाग्री -

जीरा 1चम्मच
लाल मिर्च 2
काली मिर्च 2
तेजपत्ता 3टुकड़े
जायफल का 2फूल
जवित्री 1
साबुत धनिया 1कप
लौग
बड़ी इलायची 3-4
काजू -20ग्राम

चिकन मसाला पाउडर बनाने की विधि -

सबसे पहले गैस चूल्हा चालू करके कड़ाही चढ़ाऐ ज़ब कड़ाही गर्म हो जाये तो उसमे साबुत धनिया, तेजपत्ता,जायफल, जवित्री,लौग, बड़ी इलायची, लाल मिर्च, काली मिर्च, जीरा, काजू आदि सभी मसालो क़ो अच्छी तरह भून ले और ज़ब भून जाये तो मसालो क़ो ठंडा होने के लिए किसी बर्तन मेरख दे, उसके बाद सभी मसालो क़ो मिक्सर के जार मे डालकर पीस ले, इस तरह से चिकन मसाला पाउडर बनकर तैयार हो जाता है आप इसे 2-3 महीने के लिए किसी डिब्बे मे स्टोर करके रखे, बिल्कुल खराब नहीं होगा।



Article image

0
1
avatar
@krishnapatel8792Apr 17, 2023

चिकन मसाला पाउडर घर पर बनाना बहुत ही आसान होता है चलिए हम आपको इसकी विधि बताते हैं

आवश्यक सामग्री:-

साबुत धनिया एक कप

लाल मिर्ची

काला जीरा

चार से पांच इलायची

30 ग्राम काजू

तेजपत्ता के टुकड़े तीन से चार

जायफल का फूल

लॉन्ग

चिकन मसाला पाउडर बनाने की विधि:-

सबसे पहले आपको चूल्हे में कढ़ाई चढ़ाना है इसके बाद सभी मसालों को भूंज लेना है इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख देना है अब सभी मसालों को मिक्सी में डालकर पीस लेना है इस प्रकार आपका चिकन मसाला पाउडर बंद कर तैयार हो जाता है इसे आप किसी एयर टाइट डिब्बे में पैक करके रख सकते हैं। और फिर इसका रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।

Article image

0
0