Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Othersरतन टाटा के अनमोल वचन को अपनी भाषा में स...
P

| Updated on February 9, 2019 | others

रतन टाटा के अनमोल वचन को अपनी भाषा में समझाइये ?

1 Answers
K

@kanchansharma3716 | Posted on February 9, 2019

रतन टाटा सफलता का एक ऐसा नाम जिनका नाम ही उनकी पहचान है | रतन टाटा का नाम उनके व्यक्तित्व और उनके जीवन के बारें में यह दर्शाता है, कि उन्होंने जीवन को सफल बनाने के लिए क्या किया और उन्हें देख कर सभी लोग उनके जैसा बनना चाहते हैं |


रतन टाटा :-
रतन टाटा भारत के सफल इंसान में से एक हैं | रतन टाटा बहुत सफल और प्रसिद्द उद्योगपतियों गिने जाते हैं | यह 20 साल से भी अधिक "टाटा ग्रुप" के चेयरमैन रहे और इन्होंने अपनी कंपनी को पूरी ईमानदारी और पूरी मेहनत से चलाया जिसके चलते आज के समय में नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक का निर्माण कर के सिर्फ भारत में ही नही बल्कि विदेशो में भी भारत का नाम ऊँचा किया |

Article image (Courtesy : Livemint )

रतन टाटा के कुछ अनमोल वचन -

1 - मैं सही निर्णय ले रहा हूँ या नही, इसमें मैं विश्वास नही रखता, लेकिन जो निर्णय लेता हूँ उसे सही साबित करने में विश्वास रखता हूँ |

- इस अनमोल वचन का अर्थ यह है कि इंसान हमेशा सभी निर्णय सही नहीं ले सकता, परन्तु अपनी मेहनत से वह अपने निर्णय को सही जरूर कर सकता है |

2 - सभी जानते है कि सभी की एक जैसी योग्यता नही होती है लेकिन हमारे पास अपनी प्रतिभा को विकसित करने के समान अवसर होते है |

- जैसा कि हर इंसान की प्रवत्ति अलग-अलग होती है,और साथ ही उनकी सोचने और समझने की क्षमता भी अलग होती है, हर इंसान की योग्यता एक नहीं हो सकती परन्तु इंसान मेहनत कर के अपने सभी काम को बेहतर बना सकता है |

3 - अगर आप तेजी से चलना चाहते है तो अकेले चलिए लेकिन यदि आप सफलता को दूर तक ले जाना चाहते है तो सबके साथ मिलकर चलिए |

- बहुत ही अच्छा वचन है रतन टाटा का - तेज चलने में और सफल बनने में बहुत अंतर है | जो इंसान तेज चलेगा वो अक्सर अकेला होगा परन्तु जो इंसान सफलता के साथ चलेगा उसके साथ सभी लोग चलते हैं |

4 - जीवन में यदि सुख दुःख यानी उतार चढ़ाव न हो तो जीवन जीने का कोई अर्थ नही है क्योकिं ECG में सीधी लाइन का मतलब ही होता है की हम जिन्दा नही है |

- जब इंसान की ज़िंदगी में up और down न हो तो जीवन में न तो मज़ा होगा और न ही किसी काम को करने का passion होगा | अगर आप ज़िंदा है तो आपकी ज़िंदगी में उतार चढ़ाव आना स्वाभाविक है |

Article image (Courtesy : newsclick.in )

0 Comments