M
Medha singh kapoor· 8 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

गर्मी के दिनों को ध्यान में रखते हुए कुछ एनर्जी ड्रिंक्स घर पर बनाने के लिए बताएं?

9
711

Join this conversation

Sort By

गर्मी के दिनों क़ो ध्यान मे रखते हुये कुछ एनर्जी ड्रिंक्स घर पर आप मसाला छाछ भी बना सकते है तो हम आपको यहाँ पर मसाला छाछ बनाने का सबसे अच्छा तरीका बातएंगे -

सबसे पहले मिक्सर का जार ले उसमे दही 1 कप,1गिलास पानी,काला नामक आधा चम्मच और थोड़ा सा भूना हुआ जीरा डालकर ढक्कन लगाकर मिक्सर चलाये, इस तरह से छाछ मसाला बनकर तैयार हो जाती है, गिलासे ले उसमे बर्फ टुकड़े डालकर मसाला छाछ डाल दे, ठंडी-ठंडी मसाला छाछ बनकर तैयार हो जाती है।Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on06/12/23
3

आप जानना चाहती है कि गर्मी के दिनों के लिए हम घर पर कैसे एनर्जी ड्रिंक बना सकते हैं और कौन-कौन से बना सकते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो तो चलिए हम आपको कुछ और हरजीत जिनके नाम यहां पर बताते हैं जिनको आप आसानी से बना सकते हैं और आपके लिए फायदेमंद भी होगा।

आप घर पर आम खरीद कर उसे मिक्सी में डालकर पीस लें और उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डाल ले इसके बाद जब आम बिक जाए तो उसे एक कटोरे में निकाल ले और जब आपका जी चाहे आप आम का बना शेक पी सकते हैं।

Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on06/18/23
2
बिलकुल सही जवाब हैं अनीता जी,जो ड्रिंक घर में बनाते हैं वो आपके स्वाद के हिसाब से होता हैं और सेहत से भी भरपूर होता हैं |

Answered by
Answered on07/07/18
3

बाहर के कोल्ड ड्रिंक्स आैर पैकेज्ड जूस पीने से बेहतर हैं कि आप गरमी के दिनों में घर पर खुद ही ऐसे ड्रिंक्स बनाएं, जो आपको स्वाद के साथ एनर्जी भी प्रदान कर सकें। इसका एक फायदा आैर हैं , वह यह कि उनमें कैलोरीज ना के बराबर होगी क्योंकि वो आप अपनी डाइट और फिटनेस के हिसाब से बनाओगे। इससे आप खुद को फिट रखने में मदद करेंगे।

नारियल पानी सबसे बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक हैं , जिसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं। यदि आपको वर्कआउट करने का शौक हैं या आप बीच पर छुट्टियां मनाने गए हैं तो भी नारियल पानी कमाल कर सकता हैं ।

किसी भी अन्य एनर्जी ड्रिंक की बजाय इसमें पोटैशियम अधिक, कम कैलोरी आैर शक्कर बिल्कुल नहीं होता हैं । घर पर बनाया आइस टी के अपने पौष्टिक गुण हैं।

यदि आप हर्बल टी पीते हैं तो आैर भी अच्छा हैं | यह आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत करता हैं । इसमें नींबू मिलाकर आप विटामिन सी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। शहद इसके स्वाद को आैर बढ़ा देता है। न केवल हाइड्रेशन बल्कि फटाफट एनर्जी बूस्ट देने के लिए प्राकृतिक जूस पिएं। एक जूसर खरीद लें तो घर पर किसी भी समय आप ताजे फलों का जूस बना सकते हैं। खीरा, अदरक, नींबू आैर ग्रीन एप्पल मिलाकर आप जूस के विभिन्न स्वाद ले सकते हैं।

इसी तरह आप नींबू के साथ ताजे बेरी, खीरा, पुदीना को मिलाकर जूस बना सकते हैं, जो न केवल गरमी के दिनों में आपको तरोताजा रखने में मददगार है बल्कि फटाफट एनर्जी भी प्रदान करने में कमाल का हैं ।

Answered by
Updated on05/28/26
3

गर्मी के दिनों क़ो ध्यान मे रखते हुय एनर्जी ड्रिंक्स के तौर पर बेल का शरबत घर पर बना सकते है -बेल का शरबत बनाने के लिए 1 बेल ले और बेल से बीज निकालकर अलग करे और गुदे क़ो एक कटोरी निकालकर अच्छी तरह मैश कर लें। इसके बाद 2-3 गिलास पानी मे मैश किये हुये बेल के गुदे क़ो अच्छे मिक्स कर ले इसके बाद इस घोल में आवश्कतानुसार चीनी और बर्फ मिलाकर अच्छे से घुल जाने दे इस तरह से ठंडा ठंडा बेल का शरबत बनकर तैयार हो जाता है।

Answered by
M
View Profile
Updated on05/28/26
1