Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
R
Jul 11, 2022health-beauty

फलों के छिलके कैसे आपका सौंदर्य निखार सकते हैं ?

2 Answers
2

@hinakhana2310Mar 26, 2019

जैसा कि फलों का सेवन करना स्वास्थ के लिए लाभदायक माना जाता है, क्या आप ये जानते हैं कि फलों के छिलके का भी एक अच्छा और सही प्रयोग आप कर सकते हैं | आइये जानते हैं कि आप फलों के छिलके आपके सौन्दर्य को कैसे निखार सकते हैं |


संतरे और नींबू के छिलके :-
संतरे और नींबू के छिलके को सूखा कर बारीक़ पीस लें उसके बाद उसको कच्चे दूध के साथ या गुलाब जल के साथ मिलकर अपने चेहरे पर लगाएं और सुख जाने पर ठन्डे पानी से चेहरा धो लें | इससे चेहरे की झाइयां ख़त्म होती हैं |

Article image (Courtesy : Aaj Tak )

अनार और संतरे के छिलके :-
अनार और संतरे के छिलके को सूखा कर उसका पाउडर बना लें , और उसको नींबू के रस में मिलकर अपने चेहरे पर लगाएं इससे चेहरे के मुहासे ख़त्म होते हैं |

Article image (Courtesy : Onlymyhealth )

पपीते का छिलका :-
पपीते का छिलका जले हुए का निशान मिटाने के काम आता है | अक्सर महिलाओं का हाथ खाना बनाते वक़्त जल जाता है जिसके कारण उनके हाथ में जले हुए का निशान रह जाता है, पपीते का छिलका जले हुए निशान की जगह रोग रगड़ने से निशान ख़त्म हो जाता है |

Article image (Courtesy : punjabkesari )

जब नींबू का रस निकल जाए तो उसके छिलके को फेंके नहीं उसको अपने हाथों की कोहनी में अच्छी तरह रगड़ लें और उँगलियों के काले वाले हिस्से में रगड़ें इससे रंग साफ़ होता है | रंग साफ़ होता है और साथ ही त्वचा मुलायम होती है |

Article image (Courtesy : AajTak )


0
1
avatar
@krishnapatel8792Jul 11, 2022

लोग फलों को तो खा लेते हैं लेकिन उसके छिलके को फेंक देते हैं। कई लोगों को यह नहीं पता होता है कि छिलके का भी उपयोग किया जा सकता है सुंदरता बढ़ाने के लिए आज हम आपको बताएंगे छिलके का उपयोग:-

संतरे और नींबू के छिलके को सुखाकर उसका चूर्ण बना ले और उसमें गाय का कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर रोजाना लगाएं इससे चेहरे पर होने वाली झाइयां हमेशा के लिए मिट जाएंगी।

अनार और संतरे के छिलके का उपयोग:- अनार और संतरे के छिलके को हल्दी के साथ पीसकर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर रोजाना उपयोग करने से मुहासे की समस्या दूर होती है।Article image

0
1