V
Vikas joshi· 6 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

अरारोट कैसे बनता है? अरारोट खाने के क्या नुकसान और फ़ायदे है?

4
1.7K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on10/15/23

क्या आप जानते हैं अरारोट कैसे बनता है, और उसके फायदे क्या होते हैं नहीं जानते होंगे तो चलिए आज मैं आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताते हैं कि अरारोट कैसे बनता है और इससे के क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अरारोट कैसे बनता है:-अरारोट के पौधे की जड़ में शकरकंद जैसी आकृति की जड़े बनती हैं। इन्हें खोदकर निकाला जाता है , फिर इसे धोकर उबाल लेते हैं। छिलका निकाल देते हैं और टुकड़े करके पीसा जाता है।इसे धोने से स्टार्च ( मांड ) निकलता है , रेशेदार भाग को हटा दिया जाता है। स्टार्च या मांड को शुद्ध करके सुखा लिया जाता है। सूखने के बाद उसे बारीक़ पीस कर उसका पाउडर बना लिया जाता है। यही पाउडर अरारोट है जिसे हम रसोई मे काम लेते हैं।

अरारोट खाने के फायदे :- अरारोट में भरपूर फाइबर होता है,फाइबर पाचन तंत्र के लिए जरूरी होता है। यह आंतों की सफाई करता है। और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। यह कब्ज दूर करता है। ब्लड में शक्कर का लेवल नियंत्रित करने में सहायक होता है तथा डायबिटीज को रोकने में सहायक होता है। फाइबर कोलेस्ट्रोल कम करने में मददगार होता है। अंत: पाचन तंत्र के लिए अरारोट फायदेमंद होता है।

अरारोट खाने के नुकसान:- मध्यम या का मात्रा में अरारोट सेवन करने के कोई नुकसान नहीं होते हैं।लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कुछ दुष्प्रभाव भी होते हैं।अरारोट को दूध, नींबू, फलों के रस, चीनी और शराब आदि के साथ सेवन करने से बचना चाहिए।यदि आप किसी विशेष प्रकार की दावों का सेवन कर रहे हैं अरारोट का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना फायदेमंद होता है।

Letsdiskuss

Poonam Patel
View Profile
3
Replying to the question above
Updated on12/31/25

*अरारोट क्‍या होता है:-

एरोरूट या अरारोट सामान्‍य रूप से पौधा है लेकिन तकनीकी रूप से यह पौधा न होकर केवल स्‍टार्च है। अरारोट का वैज्ञानिक नाम मारंता अरुंडिनेशिया (Maranta arundinacea) है। यह मारेंटेसी (Marantaceae) परिवार से संबंधित है जिसकी जड़ों का उपयोग किया जाता है।

* अरारोट के फायदे और नुकसान *

Arrowroot ke fayde अरारोट एक खाद्य कंद हैं। क्‍या आप अरारोट के फायदे और नुकसान जानते हैं। अरारोट स्‍टार्च से भरा हुए उत्‍पाद है। अरारोट का उपयोग विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के लिए किया जाता है। अरारोट के फायदे वजन को कम करने, हृदय को स्‍वस्‍थ्‍य रखने, स्‍वस्‍थ्‍य पाचन के लिए और गर्भावस्‍था के दौरान होते हैं। इस आर्टिकल में आप औषधीय गुणों से भरपूर अरारोट के फायदे जानेगें। जिन्‍हें जानकर आप भी इसके स्‍वास्‍थ्‍य लाभ प्राप्‍त कर सकते हैं। आइए जाने अरारोट के बारे में अन्‍य जानकारियां।

*अरारोट के पोषक तत्‍व – Arrowroot Nutrients in Hindi:-

व्‍यंजनों को स्‍वादिष्‍ट और गाढ़ा बनाने के लिए अरारोट का व्‍यापक उपयोग किया जाता है। अरारोट पाउडर में पोषक तत्‍वों की भी उच्‍च मात्रा होती है। जिनके कारण यह हमें बहुत से स्‍वास्‍थ्‍य लाभ दिलाने में भी मदद करता है। अरारोट में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी9, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम, और फास्‍फोरस जैसे खनिज पदार्थ उच्‍च मात्रा में होते हैं। इसके अलावा अरारोट में जिंक और आयरन के साथ ही विटामिन बी1 और विटामिन बी6 की भी अच्‍छी मात्रा होती है। आइए विस्‍तार से जाने अरारोट के फायदे क्‍या हैं।

*अरारोट का उपयोग प्रतिरक्षा (immunity)को बढ़ाता है:-

यदि आप बार बार समान्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से ग्रसित रहते हैं तो यह कमजोर प्रतिरक्षा का प्रभाव है। यदि आप अपनी प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाना चाहते हैं तो अपने आहार में अरारोट को शामिल करें। अरारोट में मौजूद खनिज पदार्थ और पोषक तत्‍व कमजोरी, थकान और संज्ञानात्‍मक विकारों को दूर करने में सहायक होते हैं। इसमें बहुत से विटामिन होते हैं जो आपके लिए एंटीऑक्‍सीडेंट का काम करते हैं। एंटीऑक्‍सीडेंट शरीर को फ्री र‍ेडिकल्‍स के प्रभाव से बचाते हैं और प्रतिरक्षा शक्ति में वृद्धि करते हैं। इस तरह से अरारोट का उपयोग आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

*अरारोट के लाभ बालों के लिए:-

सौंदर्य उत्‍पादों में अरारोट का व्‍यापक उपयोग किया जाता है। हालांकि बालों के लिए अरारोट के फायदे अधिक ज्ञात नहीं हैं। लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्‍वों के कारण ऐसा माना जाता है कि यह बालों की देखभाल कर सकता है। बहुत से लोग अपने हेयर डाई को गाढ़ा करने के लिए अरारोट पाउडर का उपयोग करते हैं। क्‍योंकि यह बालों को जल्‍दी सुखाने और बालों को नरम बनाने में सहायक होता है।

P
View Profile
3