Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Entertainment & Lifestyleमौसम कितने प्रकार के होते हैं?
S

| Updated on March 21, 2026 | entertainment

मौसम कितने प्रकार के होते हैं?

3 Answers
A

@anjalipatel3903 | Posted on March 21, 2026

क्या आप जानते हैं की मौसम कितने प्रकार के होते हैं। शायद आप नहीं जानते होंगे तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको मौसम कितने प्रकार के होते हैं इसकी जानकारी देते हैं।

दोस्तों हमारे भारत देश में कई तरह की ऋतुऐ है। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की ऋतु 1 साल को कई खंडो में बांटा गया है। रितु को 6 भागों में बांटा गया है। वर्षा ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, हेमंत ऋतु, शिशिर ऋतु, बसंत ऋतु और शरद ऋतु। दोस्तों हमारे भारत देश में हर ऋतु मैं लोगों के अंदर आनंद और उत्साह देखने को मिलता है। चलिए हम आपको सभी ऋतुओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

सबसे पहले नंबर पर आती है बसंत ऋतु:-

दोस्तों बसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा माना जाता है। कहते हैं कि इस मौसम में ना तो ज्यादा गर्मी पड़ती है और ना ही ज्यादा ठंडी। इस ऋतु में फूलों की नई कलियां खिलती है। मैं आपको बता दूं कि वसंत ऋतु मार्च-अप्रैल में होता है।

चलिए अब हम आपको बताते हैं ग्रीष्म ऋतु के बारे में:-

ग्रीष्म ऋतु यानी की गर्मी का मौसम। ग्रीष्म ऋतु में सूर्य देव धरती पर जमकर अपनी कृपा बरसाते हैं। ग्रीष्म ऋतु में दिन बड़े और रात छोटी होती है। ग्रीष्म ऋतु को इंग्लिश में समर कहा जाता है।

चलिए अब हम आपको वर्षा ऋतु के बारे में बताते हैं :-

दोस्तों मैं आपको बता दूं की वर्षा ऋतु को मानसून कहा जाता है। वर्षा ऋतु में बारिश होती है। इसके अलावा इस ऋतु में कई सारे त्यौहार भी आते हैं जैसे कि रक्षाबंधन का त्यौहार, गणेश चतुर्थी, इस प्रकार वर्षा ऋतु में कई तरह के त्यौहार आते हैं।

अब बात करते हैं शरद ऋतु की :-

दोस्तों हमारे हिंदू माह के अनुसार शरद ऋतु में अश्विनी और कार्तिक मास आता है। इस ऋतु में गर्मी थोड़ी कम हो जाती है। शरद ऋतु में ही शारदीय नवरात्र, और विजयदशमी जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।

चलिए दोस्तों अब हम आपको बताते हैं हेमंत ऋतु के बारे में:-

दोस्तों हेमंत ऋतु को अंग्रेजी भाषा में विंटर कहा जाता है। हेमंत ऋतु के मौसम में रहते बड़ी होती है और दिन छोटे होते हैं। इसके अलावा हेमंत ऋतु में दीपावली, भाई दूज त्योहार मनाए जाते हैं।

अब हम आपको अंतिम ऋतु यानी कि शिशिर ऋतु के बारे में बताते हैं:-

दोस्तों कहां जाता है कि सर्दियों के बाद कड़क ठंड में पढ़ने वाली ऋतु को शिशिर ऋतु कहा जाता है।

इस प्रकार मैंने आपको सभी ऋतुओं की जानकारी दे दी है 

Letsdiskuss

0 Comments
logo

@kirankushwaha3551 | Posted on March 21, 2026

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि मौसम कितने प्रकार के होते हैं। अगर मैं मौसम की दृष्टि से बात करूं तो मौसम केवल तीन प्रकार की ही होते हैं जैसे गर्मी का मौसम,ठंडी का मौसम, और वर्षा यानी बरसात का मौसम होता है। अगर मैं गर्मी के मौसम की बात करूं तो गर्मी का मौसम लास्ट फरवरी से लेकर जुलाई अगस्त तक रहता है। वहीं अगर ठंडा मौसम की बात करूं तो ठंड का मौसम लास्ट अक्टूबर से लेकर लास्ट फरवरी तक रहता है।इसके बाद वर्षा के मौसम की बात करूं तो वर्षा का मौसम जून- जुलाई से लेकर अक्टूबर -नवंबर तक रहता है।लेकिन अगर ऋतुओ की दृष्टि से बात करूं तो हमारे भारत देश में 6 प्रकार की ऋतुऐ होती हैं।चलिए दोस्तों हम आपको इन 6 ऋतुओं के बारे में बताते हैं।

  1.  बसंत ऋतु- बसंत मार्च से अप्रैल के महीने में आती है। बसंत ऋतु में ना ज्यादा गर्मी होती है और ना ही ज्यादा ठंडी होती है। बसंत ऋतु के मौसम में ठंडी गर्मी का एहसास नहीं होता है। बसंत ऋतु को ऋतुओ का राजा कहा जाता है।
  2.  ग्रीष्म ऋतु- ग्रीष्म ऋतु अप्रैल से जून जुलाई तक रहती है। इस ऋतु में गर्मी बहुत ज्यादा होती है मतलब इतनी ज्यादा गर्मी होती है कि अगर पंखे,कूलर, एसी इत्यादि ना हो तो व्यक्ति उस गर्मी को सहन नहीं कर पाता है। 
  3.  वर्षा ऋतु- वर्षा ऋतु जून, जुलाई से  अक्टूबर- नवंबर महीने तक पहुंच जाती है।वर्षा ऋतु में वर्षा बहुत ज्यादा होती है। इस ऋतु में वर्षा के साथ आंधी तूफान भी आता है।दिन,दिन भर बादल छिपे रहते हैं।
  4.  शरद ऋतु - शरद ऋतु में वर्षा बंद हो जाती है और हल्की ठंडी होने लगती है लेकिन कभी-कभी वर्ष भी होने लगती है। शरद ऋतु  अक्टूबर नवंबर से शुरू हो जाती है और दिसम्बर तक चलती है। इस ऋतू मे दीपावली जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।
  5.  हेमंत ऋतु- हेमंत ऋतु दिसंबर से जनवरी फरवरी तक चलती है और इस ऋतु में ठंडी थोड़ा और ज्यादा बढ़ जाती है।
  6.  शरद ऋतु - शरद ऋतु मे बहुत ज्यादा ठंडी होने लगती है और इस ऋतु में कोहरा इत्यादि भी छा जाता है।

Letsdiskuss

0 Comments
A

@aanyasingh3213 | Posted on March 21, 2026

मैं आपको बताने वाली हूं की मौसम कितने प्रकार के होते हैं:-

दोस्तों हमारे भारत देश में मौसम मेहमानों की तरह होते हैं। हमारे भारत देश में मौसम का स्वागत देवताओं की तरह होता है। जिस तरह किसी के घर में मेहमान आने से पहले तैयारी होती है इस तरह मौसम के स्वागत की भी तैयारी पूरे जोर-जोर से की जाती है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि पूरी दुनिया के तमाम देशों में सिर्फ चार तरह की ऋतुये होती हैं लेकिन हमारे भारत देश में 6 तरह की ऋतुऐ में होती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि हमारे भारत देश में कितने तरह की ऋतुऐ  होती हैं।

चलिए मैं आपको बताती हूं कि ऋतुऐ छह प्रकार की होती हैं तो कौन-कौन सी होती है :-

दोस्तों हमारे भारतीय कैलेंडर में साल का पहला महीना चैत्र होता है। कहा जाता है कि भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही इस दुनिया की रचना शुरू हुई थी।

 ऋतुओं के छह प्रकार होते हैं तो चलिए हम आपको सभी ऋतुओं को विस्तार से समझाते हैं:-

वसंत ऋतु :-

वसंत ऋतु को सभी ऋतुओं के मुकाबले सबसे सुहावनी ऋतु मानी जाती है। क्योंकि इस ऋतु के दौरान मौसम का तापमान ना तो अधिक गर्म होता है और ना ही अधिक ठंडा होता है।

ग्रीष्म ऋतु:-

दोस्तों ग्रीष्म ऋतु के नाम से ही पता चलता है कि इस ऋतु गर्म ऋतु कहते हैं क्योंकि इस ऋतु में सबसे अधिक गर्मी होती है। ग्रीष्म ऋतु में दिन बड़े और रात छोटी होती है।

वर्षा ऋतु:-

इस ऋतु का दुनिया भर में इंतजार किसानों को रहता है। क्योंकि  वर्षा ऋतु के मौसम में बारिश होती है और किसान अपने फसलों को पानी से सिंचाई कर सकते हैं। इस ऋतु के दौरान भारत में जन्माष्टमी और रक्षाबंधन जैसे पर्व आते हैं।

शरद ऋतु:-

दोस्तों शरद ऋतु हमारे भारत देश में वर्षा के बाद प्रारंभ होती है। इस ऋतु में मुख्य रूप से पतझड़ देखने को मिलते हैं। दोस्तों शरद ऋतु सितंबर के आखिरी से शुरू होकर नवंबर के शुरुआती समय तक देखने को मिलती है।

हेमंत ऋतु :-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि इस ऋतु में भारत में ठंड बढ़ने लगती है। इसके अलावा हेमंत ऋतु में दिन छोटे और रातें बड़ी होती हैं।

शीत ऋतु :-

शीत ऋतु में हमारे भारत देश में जोरदार की ठंड पड़ती है। और चारों तरफ कोहरा और सीत की लहरें चलती हुई दिखाई देती है। यह ऋतु दिसंबर के बिल्कुल आखिरी से शुरू होकर फरवरी के शुरुआती सप्ताहों तक रहती है।

Letsdiskuss

0 Comments